{"_id":"62acdec1481d613ae46c0d62","slug":"prisoners-attacked-five-youths-who-came-to-the-travel-agent-s-office-to-collect-money-mohali-news-pkl453975181","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेवल एजेंट के दफ्तर में पैसे लेने पहुंचे पांच युवकों पर कारिंदों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेवल एजेंट के दफ्तर में पैसे लेने पहुंचे पांच युवकों पर कारिंदों ने किया हमला
विज्ञापन
खरड़। न्यू सन्नी एनक्लेव में केएफसी के पीछे एक ट्रेवल एजेंट के दफ्तर में अपने पैसे लेने के पहुंचे पांच युवकों पर एजेंट के कारिंदों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो युवकों समेत ट्रेवल एजेंट भी घायल हो गया। सूचना पर थाना सदर खरड़ के एसएचओ योगेश कुमार और एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस को दी शिकायत में युवकों में सन्नी कुमार, लवप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, मनजीत सिंह और सुखजिंदर सिंह ने बताया कि वे सभी विदेश जाना चाहते थे। इसके लिए वे सन्नी एनक्लेव में ट्रेवल एजेंट बब्बलजीत सिंह को मिले थे और उसने वर्क परमिट पर उन्हें विदेश में भेजने के लिए हर एक युवक से ढाई लाख रुपये मांगे थे। उस पर विश्वास करके पांचों युवकों ने मिलकर 11.25 लाख रुपये दे दिए थे। उन्होंने कहा कि ट्रेवल एजेंट बब्बलजीत सिंह ने 9 मई 2022 को रशिया जाने के लिए जो उनकी टिकटें करवाई थीं, वह जाली निकली थी तो एजेंट ने वह टिकटें रद्द करवाकर लिखित रूप में उन्हें तीन और छह जून की हवाई टिकटें और वीजा दे दिया। जब वह तीन और छह जून को अपनी टिकटें और रशिया जाने का वीजा लेकर दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे तो हवाई अड्डे से ही उन्हें वापस भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेवल एजेंट ने जो परमिट लगवाया गया था, वह वर्क परमिट नहीं था बल्कि बिजनेस परमिट था। उन्होंने बताया कि जब वह ट्रेवल एजेंट से अपने पैसे वापस लेने पहुंचे तो उसके कारिंदों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला एजेंट ने जानबूझकर करवाया है।
कोई ठगी नहीं की
इस मामले में ट्रेवल एजेंट बब्बलजीत सिंह से बातचीत की गई तो उसने कहा कि युवकों के साथ कोई ठगी नहीं की है, बल्कि वीजा लगवाकर दिया है। थाना सदर खरड़ के एसएचओ इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि वह अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।