फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Principal accused of stealing car antenna, case reaches police station

Mohali News: प्रिंसिपल पर कार का एंटीना चोरी करने का आरोप, मामला थाने पहुंचा

Mon, 06 Apr 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Principal accused of stealing car antenna, case reaches police station
जीरकपुर। पीरमुछल्ला के हिल व्यू ज्वाइंट स्ट्रीट में एक निजी स्कूल के सामने वाहन पार्क करना मालिक को भारी पड़ गया। घटना शनिवार की है। ज्वॉइंट स्ट्रीट की नाइंटी डिग्री मोड़ पर निजी स्टार मांटेसरी स्कूल की प्रिंसिपल पर सोसाइटी निवासियों ने गाड़ी का एंटीना खोलने और उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

यह पूरी वारदात स्कूल के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो हुई है। इसमें स्कूल की प्रिंसिपल सुमनदीप गाड़ी के चारों तरफ घूमती और एंटीना खोलती नजर आ रही है। मामले में रेखा, सोनाली, सुलेखा, मनोज, सुखविंदर कौर, अनीता, मीनाक्षी, रामधारी, अनिल कुमार, रोहित समेत गाड़ी मालिक अजय तिवारी ने ढकोली थाने में शिकायत दी है। ढकोली थाने पहुंचे सोसाइटी के लोगों ने प्रिंसिपल सुमनदीप के व्यवहार पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने आरोप लगाकर कहा है कि छह माह से गाड़ी वहीं खड़ी होती थी, तो अचानक से ऐसा क्या हुआ कि गाड़ी का एंटीना खोलकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल और उसकी हेल्पर दोनों की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। स्कूल का मेन गेट पूरी तरह खुला हुआ था। गाड़ी गेट से हटके खड़ी थी। प्रिसिंपल ने एंटीना चोरी किया है, यह बहुत गलत है।
विज्ञापन


ऐसे खुली पोल

वाहन मालिक अजय तिवारी ने बताया कि वह ज्वॉइंट स्ट्रीट में किराए के घर में रहते हैं। उन्होंने शुक्रवार रात को अपनी कार को रास्ता बाधित न हो इसलिए स्कूल के गेट को बचाकर दीवार के पास खड़ी की थी। उनको किसी ने भी गाड़ी हटाने को लेकर कोई सूचना भी नहीं दी। जब वह शुक्रवार को अपनी कार की सर्विस करने के लिए गए तो पता चला कि कार से एंटीना ही गायब है। उन्होंने एंटीना चोरी होने की जानकारी मकान मालिक को दी। जब मालिक ने सीसीटीवी खंगाला तो प्रिंसिपल की करतूत की पोल खुली। प्रिंसिपल सुमनदीप की इस करतूत पर सोसाइटी के लोगों ने नाराजगी प्रकट कर ढकोली थाने में पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेरी बिना परमिशन के स्कूल के सामने गाड़ी पार्क की थी। दूसरी बात मुझे नहीं पता था कि यह किसकी गाड़ी है। जिसकी गाड़ी थी वह किराएदार है। उसको सोसाइटी के लोग भड़का रहे हैं। मैंने ढकोली थाना एसएचओ के सामने एंटीना वापस कर दिया है। -सुमनदीप, प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed