फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Preparing to establish a film city on the lines of Mumbai and Hyderabad

मुंबई व हैदाराबाद की तर्ज पर फिल्म सिटी बसाने की तैयारी

Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparing to establish a film city on the lines of Mumbai and Hyderabad
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली में अब जल्द ही मुंबई व हैदराबाद जैसे नामी बड़े शहरों की तर्ज पर फिल्म सिटी स्थापित हो सकती है। करीब छह साल पहले अकाली-भाजपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर कार्रवाई शुरू की थी पर प्रोजेक्ट अधर में रह गया था। अब एक बार फिर राज्य सरकार ने दोबारा इस दिशा की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इससे जहां पंजाब में कला और मनोरंजन को बल मिलेगा। वहीं, सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस दिशा में सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आने वाले समय में यह चीज हकीकत में बदल सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के लिए जो महत्व मायानगरी मुंबई का है, वही पॉलीवुड के लिए मोहाली का है। कई नामी कलाकार तो मोहाली में ही रहते हैं। इसके अलावा मोहाली के साथ ही चंडीगढ़ और कई प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस हैं जो फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों को भाते हैं। वहीं आसानी से अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं। इसके चलते सरकार द्वारा फिल्म सिटी के लिए बाकायदा पॉलिसी बनाई जा रही है। इसके बाद जल्द ही जगह की निशानदेही करके प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कलाकारों के मुताबिक फिल्म सिटी स्थापित होने से लोगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं आसानी से मिल पाएगी। वहीं, जिन चीजों के लिए कलाकारों को विदेशों या अन्य जगह में जाना पड़ता है। वे सारी सुविधाएं फिल्म सिटी में ही मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म सिटी में मिलेंगी ये सुविधाएं
जानकारी के मुताबिक फिल्म सिटी पूरी तरह मुंबई और हैदाराबाद की तर्ज पर तैयार की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग की टीम स्टडी कर रही है। इस दौरान स्टूडियो और डबिंग सेंटर की सुविधा रहेगी। डिजनीलैंड भी इसके अंदर ही रहेगा। वहीं सरकार की कोशिश है कि इसे मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाए।
मोहाली है पंजाब के कलाकारों की जान
मोहाली पंजाब के कलाकारों को काफी भाती है। अधिकतर कलाकारों ने अपने आशियाने मोहाली में स्थापित कर लिए है। इसमें पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी गरेवाल, गुरप्रीत घुग्गी, भगवंत मान, परमीश वर्मा, जस मानक, सतिंदर सरताज, गुरकृपाल सूरापुरी के अलावा कई ऐसे कलाकार जो शहर में बसे हुए हैं। इसके अलावा कई कलाकार तो रोज लोगों से रूबरू भी होते हैं।
मोहाली के स्टूडियो पर सब फिदा
जानकारी के मुताबिक मोहाली में एक के बाद एक नामी स्टूडियो स्थापित हो रहे हैं। इसमें कई स्टूडियो की तकनीक तो बॉलीवुड और हॉलीवुड भी मान रहा है। यहां तक मोहाली के कई स्टूडियो के पास उन्नत कैमरे हैं जिनका प्रयोग अन्य सिनेमा वाले कर रहे है। कैमरे किराए पर दिए जाते है। दिवंगत हास्य कलाकार जसपाल भट्टी का स्टूडियो भी मोहाली में है। वहां पर भी कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

मोहाली दे चुका है बड़े पर्दे पर दस्तक
भले ही मोहाली में अभी तक फिल्म सिटी नहीं बनी है लेकिन मोहाली शहर शुरू से बड़े पर्दे पर हिट रहा है। यहां पर कई नामी हिंदी और पंजाबी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसके अलावा अधिकतर पंजाबी गानों में मोहाली की खूबसूरती दिखती है। यहां की सड़कें, पार्क, बिल्डिंग काफी आलीशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed