फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Prepaid meters active, power outages in government offices

Mohali News: प्री-पेड मीटर एक्टिव, सरकारी कार्यालयों में बिजली होने लगी गुल

Fri, 08 May 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Prepaid meters active, power outages in government offices
डेराबस्सी। सरकारी मुहिम का पालन कर बिजली विभाग ने डेराबस्सी के सभी सरकारी दफ्तरों में प्री-पेड मीटर लगा दिए हैं। विभाग ने पुराने मीटरों की जगह प्री-पेड मीटर काफी समय पहले बदल दिए थे, लेकिन इन्हें अब एक्टिवेट कर दिया है। ऐसे में लिमिट पूरी होने पर मीटर अपने आप बंद हो गए। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। डेराबस्सी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जनरेटरों की सुविधा होने के कारण अदालत में कोई कामकाज नहीं रुका।
विज्ञापन

सेवा केंद्र इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम बिजली बंद हो गई थी। जब उन्होंने बिजली दफ्तर में शिकायत की तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। उन्होंने रोष प्रकट कर कहा कि विभाग ने पहले कोई जानकारी नहीं दी और अचानक बिजली बंद हो गई। कंपनी द्वारा बिल भरने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू होने में समय लग रहा है। गुरुवार शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी थी। जनरेटर की सुविधा होने पर भी बिजली बंद होने पर उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले जनरेटर से तार चोरी हो चुके थे, इसकी पुलिस को शिकायत भी की थी। आज तक जनरेटर ठीक नहीं हुआ कि बिजली भी बंद हो गई। आज सारा दिन बिजली बंद रहने के कारण कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन


प्री-पेड मीटर लगाने की हिदायत इसलिए जारी की गई थी ताकि जीरो बकाया रहे और बिजली निगम पर बकायों का बोझ न बढ़े। इस हिदायत के अनुसार जरूरी सेवाओं के चलते सूबे के अस्पतालों के बिजली मीटर प्री-पेड नहीं किए गए, लेकिन अन्य सभी सरकारी संस्थाओं में प्री-पेड मीटर लग चुके हैं। बिना सूचना बिजली सप्लाई बंद होने का खामियाजा आज लोगों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ गुरजिंदर सिंह ने कहा कि सरकारी हुक्म पर प्री-पेड मीटर लगाए गए हैं। जितनी की लिमिट ऊपर हो जाती है, सप्लाई अपने आप बंद हो जाती है। बिल भरने के बाद कुछ देर में सप्लाई चालू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed