फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Prabhanur, Paramraj and Jujhar topped in swimming competition

Mohali News: प्रभनूर, परमराज और जुझार तैराकी प्रतियोगिता में अव्वल

Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Prabhanur, Paramraj and Jujhar topped in swimming competition
मोहाली। खेल भवन सेक्टर-63 में आयोजित किए जा रहे खेडां वतन पंजाब दीयां के तहत आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में प्रभनूर, परमराज और जुझार ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया है। इन खेलों के दूसरे दिन पीसीएस (एसडीएम) दमनदीप कौर मुख्य अतिथि रहीं। दमनदीप कौर, करनैल सिंह और एस प्रभजीत सिंह (जीएस) ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस टूर्नामेंट में 19 जिलों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को लकी ड्रा भी निकाला गया और जिन खिलाड़ियों को लकी ड्रा मिला उनमें अमृतसर जिले से आशीष सिंह, होशियारपुर जिले से अंश मेहता और संगरूर जिले से अनंतवीर सिंह गिल शामिल हैं।
विज्ञापन


राज्य स्तर पर अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में प्रभनूर प्रथम, अर्नवजीत द्वितीय और सहबदीप तृतीय रही। 50 मीटर फ्री स्टाइल में परमराज सिंह ने पहला, गौरव कुमार ने दूसरा और विशु कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कों के 200 मीटर फ्री स्टाइल इवेंट में जुझार सिंह गिल ने पहला, हरसित सिंह ने दूसरा और अरमान ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अर्जुन लखनपाल सिंह प्रथम, रबीर लखनपाल द्वितीय और सैमुअल तृतीय रहे। अंडर-21 लड़कों के वर्ग के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रामरिंदर सिंह प्रथम, मोनू द्वितीय और संदीप राणा तृतीय रहे। 200 मीटर फ्री स्टाइल में लक्षे जिंदल प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय और मुदित सरमन तृतीय रहे। 21-30 से कम आयु वर्ग में 200 मीटर फ्री स्टाइल में अनमोल जिंदल प्रथम, मुनीश कुमार द्वितीय और पिरांस धीमाल तृतीय रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सरताज सिंह प्रथम, अभिनीत सिंह द्वितीय और रोहित तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed