{"_id":"6a2daec79bb2bee2d509f097","slug":"power-outage-in-sunny-enclave-leads-to-water-crisis-residents-distressed-mohali-news-c-71-1-spkl1025-143576-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सन्नी एनक्लेव में बिजली कटौती से पानी संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सन्नी एनक्लेव में बिजली कटौती से पानी संकट, लोग परेशान
विज्ञापन
मोहाली। न्यू सन्नी एनक्लेव में शनिवार सुबह चार घंटे की अघोषित बिजली कटौती से निवासियों की परेशानी बढ़ गई। पहले से पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र में बिजली बंद होने से पेयजल और घरेलू उपयोग के लिए भी मुश्किल हुई। लोगों का कहना है कि बिजली और पानी की समस्या अब रोजमर्रा की बात बन गई है, जिसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा। निवासियों के अनुसार, सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे घरों में लगे मोटर और पंप नहीं चल सके, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई।
कई परिवारों को एक हजार रुपये खर्च करके पानी के टैंकर मंगवाने पड़े। गर्मी के मौसम में कई घंटे तक बिजली न होने से बुजुर्गों, बच्चों और कामकाजी लोगों को विशेष परेशानी हुई। आरडब्ल्यूए के प्रधान पवितर पाल सिंह बराड़ और मनजीत सिंह संधू ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मुद्दा उठाया गया है। हालांकि, स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। निवासियों ने रोष जताकर कहा कि वे यहां रहकर परेशान हो चुके हैं। उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। यह क्षेत्र पंजाब की सबसे बड़ी रिहायशी कॉलोनियों में से एक है, फिर भी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है।
निवासियों की मांग
कांता देवी, हरप्रीत सिंह, रश्मि और सचिन अहूजा ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन जी रहे हैं। निवासियों ने तंज कसकर कहा कि न बिजली, न पानी... शौक से कहिए हम सन्नी एनक्लेव में रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से बिजली और पानी की समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने की मांग की है। क्षेत्र में बिजली के लंबे कट और पानी की किल्लत लगातार बनी हुई है। संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। निवासियों का कहना है कि यह समस्या अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। इस कारण उन्हें हर दिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
66 केवी स्टेशन में फाल्ट आया था। इस कारण बिजली बंद हुई थी। उसे तुरंत ठीक करवा कर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई थी। -अमृतपाल सिंह, जेई बिजली विभाग