फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Power cuts compound people's woes as demand rises; outages lasting up to five hours are affecting 20 sectors

Mohali News: मांग बढ़ी तो बिजली कट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, 20 सेक्टरों तक पांच घंटे तक लग रहे कट

Sun, 13 Sep 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Power cuts compound people's woes as demand rises; outages lasting up to five hours are affecting 20 sectors
मोहाली। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका असर शहर की बिजली आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। मोहाली के 20 सेक्टरों सहित जीरकपुर, खरड़, डेराबस्सी, कुराली और लालडू में इस कट का असर है। कई बार बिजली कट लंबे समय तक लगने के कारण इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। यह बिजली की डिमांड 450 मेगावाट तक बढ़ गई है। पहले यह चार सौ मेगावाट थी। उमस भरी गर्मी के कारण यह हालात बने हैं। मोहाली में शहर के फेज-3, 4,5, 6, 8,9,11 सहित औद्योगिक एरिया अंधेरे में डूबा रहता है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था पर लोड बढ़ गया है। दिन के साथ-साथ शाम और रात के समय भी कई इलाकों में बिजली कट लगने की शिकायतें सामने आ रही हैं। फेज-7 निवासी हरमिंदर सिंह ने बताया बिजली जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। कभी कुछ देर के लिए तो कभी लगातार कई घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है। इससे घरों के साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


बिजली कट से घरों में लोग परेशान
फेज-11 निवासी सुनील कुमार, इंदरजीत सिंह ने बताया कि बिजली कट के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और घर से काम करने वाले लोगों को हो रही है। गर्मी के कारण बिजली बंद होने के साथ ही पंखे, कूलर और एसी बंद हो जाते हैं। इससे घरों में उमस और गर्मी बढ़ जाती है। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से पानी की मोटरें भी नहीं चल पा रही हैं, जिससे कई घरों में पानी की समस्या भी पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार कट से कारोबार भी प्रभावित
शहर के बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में भी बिजली कट का असर देखने को मिल रहा है। फेज-11 के दुकानदार राकेश गोयल, सुधीर सिंह ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बाधित होने से काम प्रभावित होता है। कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण बंद हो जाते हैं। छोटे कारोबारियों के लिए लंबे बिजली कट के दौरान काम करना मुश्किल हो रहा है।


बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही जिन इलाकों में लगातार कट लग रहे हैं, वहां समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाएगा। सभी जगह पर बिजली के लोड बढ़ाए जाएंगे।
अमनदीप सिंह, एक्सईएन, पावरकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed