फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Power cut in Aerocity G-block, warning of protest given

Mohali News: एरोसिटी जी-ब्लॉक में बिजली कटौती, प्रदर्शन की दी चेतावनी

Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Power cut in Aerocity G-block, warning of protest given
मोहाली। एरोसिटी जी-ब्लॉक के निवासी बिजली संकट की मार झेल रहे हैं। शिकायत के बावजूद पीएसपीसीएल की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो जी-ब्लॉक के लोग बिजली जैसी बुनियादी सुविधा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। जी-ब्लॉक की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। ज्यादा गर्मी में ओवरहीट हो जाते हैं, लेकिन पीएसपीसीएल में स्टाफ की भारी कमी के कारण न तो दिन में और न ही रात में कोई लाइनमैन की सेवा उपलब्ध है। इससे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं। समस्या देखकर जी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की और तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। विधायक ने पीएसपीसीएल के एक्सईएन (इलेक्ट्रिकल) शमिंदर सिंह के साथ मिलकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इसमें समस्या के त्वरित समाधान के लिए कई अहम कदमों पर सहमति बनी। विधायक कुलवंत सिंह ने भरोसा दिलाया कि पीएसपीसीएल जल्द ही जी-ब्लॉक के लिए एक समर्पित तंत्र विकसित करेगा, ताकि बार-बार आने वाली बिजली समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके। बैठक में पीएसपीसीएल के एक्सईएन शमिंदर सिंह ने बताया कि जल्द ही अतिरिक्त स्टाफ और लाइनमैन नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed