फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Power crisis deepens in Kurali, people demonstrated in front of Powercom's office

कुराली में बिजली संकट गहराया, लोगों ने पावरकॉम के दफ्तर के आगे किया प्रदर्शन

Thu, 01 Jul 2021 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in Kurali, people demonstrated in front of Powercom's office
कुराली। शहर में और आसपास के गांवों में इस भीषण गर्मी के मौसम में बिजली का संकट गहराया हुआ है। बिजली के लंबे कट लगने से लोगों में भारी रोष है। इससे परेशान होकर कई गांवों के लोगों ने पावरकॉम केे दफ्तर के आगे पहुंचकर रोष व्यक्त किया। वहीं, हैरानी की बात यह है कि शहर के दो वार्डों में तो 16 घंटे के बाद बिजली की सप्लाई को चालू की गई।
विज्ञापन

वहीं, गांव दुसारना, निहोलका और पडियाला के लोगों का बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण गुस्सा फूट गया और उन्होंने बिजली दफ्तर के आगे जाकर धरना लगा दिया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी यूथ विंग पंजाब के वाइस प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में बिजली बोर्ड को जमकर कोसा और नारेबाजी की। गोल्डी ने कहा कि पंजाब में बिजली सप्लाई का बुरा हाल है और पंजाब सरकार बिजली सरपल्स होने के झूठे दावे पेश कर रही है। लोग भीषण गर्मी में भारी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द बिजली सप्लाई में सुधार नहीं किया गया तो वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस बारे में जब पार्षद भावना शर्मा और डॉ. अश्वनी शर्मा ने एसडीओ रणधीर सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि अभी वह शहर से बाहर हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर समस्या का समाधान किया जाएगा। कुछ समय बाद बिजली सप्लाई ठीक करने पहुंचे लाइनमैन अवतार सिंह ने बताया कि गर्मी के कारण बिजली का लोड़ ज्यादा होने से तारें खराब हो रही हैं। इसके ाबद उन्होंने तीस मीटर नई तार डालकर सप्लाई चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो बिजली बोर्ड दफतर में पहुंचे गांवो के लोग और परमिन्द्र सिंह गोल्डी कर्मचारियों से बातचीत करते हुए।
फोटो शहर में 16 घंटे बाद बिजली की तारो की मुर मत करते हुए बिजली कर्मचारी।
----------------------------------------------------
2 ्रह्लह्लड्डष्द्धद्वद्गठ्ठह्लह्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed