फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Potholes in interlock tiles, water in potholes, everyone is troubled by splashes

Mohali News: इंटरलॉक टाइल्स में गड्ढ़े, गड्ढों में पानी, छीटों से सभी परेशान

Sun, 08 Jun 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Potholes in interlock tiles, water in potholes, everyone is troubled by splashes
जीरकपुर। जीरकपुर शहर में टूटी सड़कों की मरम्मत का काम लगातार जारी है। बावजूद इसके लोहगढ़ क्षेत्र में स्थित एनके शर्मा रोड की हालत बदतर बनी हुई है। यह रोड करीब एक किलोमीटर लंबी है। इस रोड से छह सोसाइटियों को रास्ता जाता है। इससे हजारों लोगों का आवागमन रहता है। सिगमा सिटी चौक से शुरू होकर यह अंबाला-चंडीगढ़ रोड पर समाप्त होती है। इंटरलॉक टाइल्स से बनी होने के बावजूद इसमें जगह-जगह पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। हल्की बारिश आने पर भी गड्ढों में पानी भर जाता है। इसमें दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। गड्ढों में पानी भरने से वहां से जब कोई बड़ा वाहन निकलता है, तो पानी के छींटे आसपास की दुकानों में भी चले जाते हैं। इससे दुकानों में पड़ा सामान भी खराब हो जाता है। इस सड़क को बने वर्षों बीत जाने के बावजूद भी इसकी मरम्मत का काम नहीं किया गया है।
विज्ञापन



सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों के कारण बरसात के दिनों में सड़क पर चलना तो दूर की बात वाहन चलाना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश के पानी की निकासी की पाइपलाइन डालकर सड़क को नए सिरे से बनाया जाना चाहिए। -अरुण गुप्ता, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन



सड़क का लेवल सही करके इस सड़क पर नए सिरे से इंटरलॉक टाइल्स लगानी चाहिए। इस सड़क के साथ लगती गलियों में भी बहुत जगह पर सड़क खराब है। उनकी भी साथ-साथ मरम्मत करनी चाहिए। -सिमरनजीत सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन



एनके शर्मा रोड पर पानी की निकासी का सही प्रबंध नहीं है। सड़क की वजह से दुकानों में भी पानी घुस जाता है। इससे दुकानदारों को नुकसान होता है। इस रोड पर पानी की निकासी का सही प्रबंध करना चाहिए। -राजकुमार, स्थानीय दुकानदार



एनके शर्मा रोड को नए सिरे से बनाने का एस्टीमेट बन चुका है। जल्द ही इस सड़क को बनाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। टेंडर अलॉट होने के तुरंत बाद इस सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। - जतिंदर सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed