फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Politics heats up over AAP leader's religious remark; Congress hits back.

Mohali News: आप नेता की धार्मिक टिप्पणी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने किया पलटवार

Thu, 08 Oct 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Politics heats up over AAP leader's religious remark; Congress hits back.
जीरकपुर। आम आदमी पार्टी के नेता और वार्ड-10 के इंचार्ज पुनीत सिंगला की कांग्रेस नेता को लेकर की गई टिप्पणी पर जीरकपुर की राजनीति गरमा गई है। पुनीत सिंगला ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जागरण करवाते हैं और भेंटें गाते हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस ने आप नेताओं के धार्मिक आस्था से जुड़े रुख पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान हर्ष ऋषि ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के नेताओं को सनातन धर्म पसंद नहीं है तो फिर लोगों को वृंदावन और खाटू श्याम की यात्रा क्यों करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था हर व्यक्ति की निजी मान्यता का विषय है और इसे राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा नहीं बनाया जाना चाहिए। नेताओं को किसी भी धर्म या धार्मिक गतिविधि पर टिप्पणी करते समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन




हर्ष ऋषि ने नगर परिषद जीरकपुर के प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क से भी सनातन धर्म को लेकर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुनीत सिंगला आम आदमी पार्टी के नेता और वार्ड-10 के इंचार्ज हैं। ऐसे में उनकी टिप्पणी को लेकर पार्टी नेतृत्व को भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि धार्मिक आयोजनों में शामिल होने और लोगों को धार्मिक यात्राएं करवाने को लेकर पार्टी की नीति क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर्ष ऋषि ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी व्यक्ति की धार्मिक गतिविधियों को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। सभी धर्मों और उनकी मान्यताओं का सम्मान किया जाना चाहिए। राजनीतिक नेताओं को ऐसे बयानों से बचना चाहिए, जिनसे धार्मिक आस्था को लेकर विवाद खड़ा हो।



इस बयानबाजी के बाद जीरकपुर में आप और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। कांग्रेस ने आप नेताओं से मामले में स्पष्टीकरण देने के साथ नगर परिषद प्रधान गुरप्रीत सिंह विर्क से सनातन धर्म को लेकर अपना पक्ष सार्वजनिक करने की मांग की है।



नगर परिषद चुनाव में नीतू शर्मा ने वार्ड-10 में दर्ज की थी जीत

मई में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड-10 के कुल 4045 मतदाताओं में से 1978 ने मतदान किया था। इनमें 59 वोट रद्द हो गए थे। कांग्रेस समर्थित नीतू शर्मा ने 999 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। भाजपा की जसप्रीत कौर 708 वोट लेकर दूसरे और आम आदमी पार्टी के वार्ड-10 इंचार्ज पुनीत सिंगला की पत्नी डेजी सिंगला 172 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं।




चुनाव के बाद नीतू शर्मा के पति और कांग्रेस ब्लॉक प्रधान हर्ष ऋषि वार्ड की जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े वीडियो भी जारी करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed