फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Political activity intensifies in Mohali, signs of internal conflict within Congress

Mohali News: मोहाली में सियासी हलचल तेज, कांग्रेस में अंदरूनी टकराव के संकेत

Sun, 21 Dec 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Political activity intensifies in Mohali, signs of internal conflict within Congress
मोहाली। नगर निगम की वार्डबंदी और आरक्षण को लेकर शहर में पूरे दिन मोहाली में राजनीतिक हलचल बनी रही। सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि कौन-कौन से वार्ड रिजर्व किए जाएंगे और इसका सीधा असर किन नेताओं पर पड़ेगा। परिसीमन समिति की बैठक खत्म होते ही राजनीतिक गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। अलग-अलग दलों के नेता अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नई वार्डबंदी के बाद मोहाली के कई फेज और सेक्टर ऐसे हैं, जहां पहले कांग्रेस पार्टी के दो से तीन पार्षद सक्रिय थे। अब सीमाओं में बदलाव और आरक्षण की स्थिति साफ होते ही इन्हीं इलाकों में कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी टकराव की स्थिति बन सकती है। माना जा रहा है कि एक ही वार्ड में प्रभाव रखने वाले नेता टिकट के लिए आमने-सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के भीतर संभावित घमासान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति है। अन्य राजनीतिक दल इस स्थिति को अपने लिए अवसर के तौर पर देख रहे हैं। सत्ताधारी पक्ष की रणनीति पर भी नजरें टिकी हैं कि आरक्षण और वार्ड सीमाओं के जरिए वह किस तरह चुनावी संतुलन साधता है। रिजर्व वार्डों की सूची सार्वजनिक होते ही राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है। कई नेता अपने वार्ड को जनरल रखने की मांग कर सकते हैं, जबकि कुछ आरक्षण के जरिए नए चेहरों को मौका मिलने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन



यह है संभावना
नगर निगम की प्रस्तावित वार्डबंदी और आरक्षण को लेकर नई चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार फेज-1 से फेज-5 तक के इलाकों में दो वार्ड पिछड़ा वर्ग (बीसी) के लिए रिजर्व किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इसके साथ ही छह गांवों को मिलाकर पांच अनुसूचित जाति (एससी) के वार्ड बनाए जाने के भी आसार हैं। इन एससी वार्डों के साथ कुछ शहरी इलाकों को भी जोड़े जाने की संभावना बताई जा रही है, ताकि जनसंख्या और क्षेत्रफल का संतुलन बनाया जा सके। इनमें से कुछ गांव पहले ही नगर निगम सीमा में शामिल हैं, जबकि कुछ को नए सिरे से जोड़े जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed