फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Political activity intensifies for municipal elections, bigwigs begin preparing candidate lists

Mohali News: नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज, दिग्गज बनाने लगे प्रत्याशियों की लिस्ट

Tue, 12 May 2026 12:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Political activity intensifies for municipal elections, bigwigs begin preparing candidate lists
मोहाली। नगर निगम चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही मोहाली में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। वार्ड स्तर पर बैठकों तथा राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। सोमवार को पंजाब के मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने विधायक कुलवंत सिंह से मिलकर बताया कि आप पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जो जनता से जुड़े हों, लोगों की समस्याओं को समझते हों और सेवा भावना से काम करते हों।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम में चुने गए प्रतिनिधियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की सेवा करना हैं, चाहे वह वार्डों में सफाई व्यवस्था हो या स्थानीय नागरिक समस्याओं का समाधान। उन्होंने बताया कि पार्टी के अंदर विधायक, जिला प्रधान प्रभजोत कौर और युवा नेता परमिंदर गोल्डी के साथ लगातार बैठकें कर योग्य उम्मीदवारों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के लिए स्पष्ट मानदंड तय किए गए हैं और उम्मीदवारों का चयन उनके काम, जनसंपर्क और समाजसेवा के आधार पर किया जाएगा। दूसरी और कांग्रेस ने भी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक सिमरजीत बैंस ने विभिन्न पार्षदों और टिकट दावेदारों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के विरोधी गुट और समर्थकों से अलग-अलग मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। वहीं वहीं अकाली दल ने पहले ही अपनी चुनाव समिति गठित कर दी है। जिला प्रधान परविंदर सोहाना ने बताया कि मंगलवार को बैठक के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है। भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ट ने कहा कि पार्टी उम्मीदवारों की सूची तैयार कर रही है और 13 मई तक अंतिम सूची जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed