{"_id":"623217184d33ca1861289e11","slug":"police-will-trace-those-who-fired-with-the-help-of-cyber-cell-mohali-news-pkl4448353170","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल की मदद से गोली चलाने वालों का पता लगाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल की मदद से गोली चलाने वालों का पता लगाएगी पुलिस
विज्ञापन
मोहाली। शहर के सेक्टर-80 स्थित क्लब मालिकों से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी देने और क्लब मालिक की ओर से रंगदारी नहीं देने पर क्लब पर गोली चलाने के मामले में पुलिस अब साइबर सैल की मदद से आरोपियों का पता लगाएगी। बता दें कि इस मामले में गोली चलाने वालों ने फोन पर क्लब मालिकों को धमकी देते हुए बताया था कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य गोल्डी बराड़ बोल रहा है। इसके बाद क्लब की रिसेप्शन के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजकर रंगदारी न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी का मैसेज भी भेजा गया था। पुलिस ने क्लब मालिकों की शिकायत पर सोहाना पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद एसपी-डी वजीर सिंह खेहरा के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया था। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस अब क्लब पर गोली चलाने वाले बाइक सवार युवकों का पता लगाने के लिए साइबर सैल की मदद से मौके का डंप डाटा उठाया गया है। जिससे आरोपियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई जा सके। वहीं, सीसीटीवी की फुटेज से यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या बाइक सवार युवक वारदात से पहले क्लब में आए थे या नहीं।
वहीं, इस वारदात के बाद से क्लब के मालिकों ने सिक्योरिटी बढ़ा दी है। जिसमें क्लब के बाहर बाउंसरों की संख्या बढ़ा दी है। इसके साथ ही क्लब के अंदर और बाहर पार्किंग में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी है।