फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police will keep an eye everywhere, will control the hooliganism

Mohali News: दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर दो महिलाओं ने झपटी एक महिला की सोने की चेन

Wed, 08 Mar 2023 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye everywhere, will control the hooliganism
दिनदहाड़े दो महिलाओं ने पिस्तौल दिखाकर झपटी एक महिला की सोने की चेन
विज्ञापन

लोगों ने साथी बाइक सवार युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया, दोनों महिलाएं फरार

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। झपटमारी की वारदातों में अब युवकों के साथ महिलाएं भी शामिल होकर वारदात कर रही हैं। ऐसी ही एक वारदात मंगलवार को दिनदहाड़े सन्नी एनक्लेव माइक्रो होम्स मेंं हुई।
जिसमें दो महिलाओं ने पिस्तौल दिखाकर एक महिला की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गई। जबकि इनका साथी बाइक सवार युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अभी आरोपी युवक की पहचान नहीं बताई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोपहर को करीब डेढ़ बजे एक महिला अपने बच्चे को स्कूल से लेकर आ रही थी। घर के नजदीक पहुंचने पर जींस व टॉप पहनी दो महिलाएं आई और उन्होंने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। तभी महिला ने फुर्ती दिखाते हुए छीनी गई टूटी हुई चेन पकड़ ली। लेकिन आरोपी महिलाओं ने तुरंत पिस्तौल निकालकर महिला के सिर पर रख दी और धमकी दी कि अगर चेन नहीं छोड़ी तो वह गोली मार देंगी। पिस्तौल के डर से महिला ने चेन छोड़ दी। दोनों महिलाएं चेन लेकर थोड़ी दूर आगे बाइक पर खड़े एक युवक के पीछे बैठकर भाग निकलीं। बाइक सवार युवक एक सरदार था। तभी महिला ने शोर मचा दिया तो सड़क से गुजर रहे लोगों ने झपटमारों को पीछा करके बाइकसवारों को पकड़ लिया। जबकि दोनों महिलाएं भागने में सफल रही। लोगों ने बाइक सवार सरदार युवक को पकड़कर सन्नी एनक्लेव पुलिस चौकी में तैनात पुलिस मुलाजिमों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झपटमार दोनों महिलाओं को भी पकड़ लिया है, लेकिन पुलिस अभी इस बात से इन्कार कर रही है। खरड़ की डीएसपी रूपिंदरदीप कौर सोही ने बताया कि इस वारदात में एक बाइकसवार को पकड़ा है। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल एक खिलौना पिस्तौल थी, जिसे महिला को डराने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed