फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police will keep an eye everywhere, will control the hooliganism

Mohali News: हर जगह रहेगी पुलिस की नजर, हुल्लडबाजी की तो करेगी काबू

Wed, 08 Mar 2023 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 08 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye everywhere, will control the hooliganism
हर जगह रहेगी पुलिस की नजर, हुल्लडबाजी की तो करेगी काबू
विज्ञापन


मोहाली। जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में जगह-जगह रंग और गुलाल बेचने की दुकानें सज गई हैं। वहीं हुल्लड़बाजों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। सभी थानों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। यातायात पुलिस पूरे जिले में 15 जगह पर नाके लगाएगी। हुल्लडबाजी करने वालों को काबू तुरंत किया जाएगा। किसी भी इमरजेंसी के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल कर सकते हैं।
पुलिस ने पीसीआर टीमों को लगातार पेट्रोलिंग में लगा दिया है। नियमों की उल्लघंना करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। अधिकारियों की तरफ से पुलिस को हिदायत दी गई है कि उनके इलाके में होने वाली किसी भी वारदात के बारे में तुरंत आला अधिकारियों को सूचित किया जाए। हर थाने की पुलिस ने अपने- अपने इलाके के संवेदनशील इलाकों की सूची तैयार की है। इनमें पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोट
पूरे जिले में करीब 25 पीसीआर पार्टियों को सुरक्षा में लगाया गया है। इसके अलावा 20 स्थानों की पुलिस भी अपने अपने इलाके में नजर रखेगी। मोहाली शहर में 10 और पूरे जिले में करीब 30 जगह पर नाके लगाए जा रहे हैं। यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। पूरे जिले में 25 से 30 नाके लगाए जाएंगे। आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हुल्लड़बाजों पर नकेल कसने के लिए पुलिस हर जगह तैनात रहेगी। -मोहित सिंगला, डीएसपी (हेडक्वार्टर) मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed