फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police stopped the protest of the Chief Minister's residence by talking to women's organizations

पुलिस ने महिला संगठनों से बात कर रोका मुख्यमंत्री आवास का घेराव

Tue, 24 May 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the protest of the Chief Minister's residence by talking to women's organizations
नयागांव। दुष्कर्म आरोपी नगर काउंसिल के उपप्रधान एवं आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण यादव की गिरफ्तारी न होने के कारण महिला संगठनों ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का एलान किया था। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार एवं महिला संगठनों से बातचीत कर जल्द ही आरोपी को पकड़ने का भरोसा देकर प्रदर्शन रुकवा दिया। डीएसपी सुखनाज सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार करने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। 30 अप्रैल को पुलिस ने नगर काउंसिल के उपप्रधान एवं आम आदमी पार्टी के नेता कृष्ण यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी न होने के कारण इलाके के महिला संगठनों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा था। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की चेतावनी के चलते डीएसपी सिटी-1 सुखनाज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार एवं महिला संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बात की।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पुलिस पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। कृष्ण यादव के साथ भी वही व्यवहार किया जाएगा जो एक दुष्कर्म आरोपी के साथ किया जाना चाहिए। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट ले लिए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार नहीं हुआ तो भगोड़ा घोषित हो सकता है आरोपी
मामले में जानकारों का कहना है कि अगर कृष्ण यादव गिरफ्तार नहीं होता है तो पुलिस के द्वारा अपनी प्रक्रिया पूर्ण कर उसे भगोड़ा घोषित किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो पुलिस को इस मुकदमे में आरोपी की चल एवं अचल संपत्ति को भी जोड़ना पड़ेगा। किसी भी मामले में भगोड़ा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को शहर के अलावा आसपास के इलाकों में भी उसके पोस्टर लगवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed