{"_id":"5f53ff2a8ebc3e338b141a38","slug":"police-earned-44-lakh-rupees-by-invoicing-those-who-broke-the-kovid-rules-mohali-news-pkl386973786","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड नियम तोड़ने वालों के चालान कर पुलिस ने कमाए 44 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड नियम तोड़ने वालों के चालान कर पुलिस ने कमाए 44 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। कोरोना को मात देने के लिए राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। इतना ही नियम तोड़ने वालों पर मोटा जुुर्माना तक भी लगाया जाता है। लेकिन इसके बाद भी जिले के लोगों नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। रोजाना पुलिस की विभिन्न टीमें नाके लगाकर लोगों के चालान काट रही है।
वहीं, अब तक मोहाली जिले में कोविड संबंधी गाइडलाइन तोड़ने पर 9795 लोगों के चालान काटे गए। इससे 44 लाख 68 हजार 900 रुपये का राजस्व सरकार को मिला। ट्रैफिक जोन एक के इंचार्ज नरिंदर सूद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के चालान ही नहीं काटते हैं, बल्कि लोगों को ट्रैफिक नियमों और कोविड से बचने का पाठ भी पढ़ाते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने कोविड को मात देने के लिए वाहन चालकों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया। लेकिन खासकर मोहाली के इलाके में लोग मास्क न पहनने को अपनी शान समझते हैं। कुछ लोग तो गले में मास्क डालकर घूमते हैं।
विज्ञापन
वहीं अभी तक जिले में 2170 चालान दोपहिया वाहन चालकों के बिना मास्क के काटे गए हैं। बाकी चालान गाड़ी और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे लोगों के काटे हैं।
इसी तरह सामाजिक दूरी न बनाने पर 2000 हजार रुपये का केवल एक ही चालान काटा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है जो अपने घर से बाहर निकल रहे हैं वे मास्क पहनकर ही घरों से बाहर निकलें। जिक्रयोग है कि कोरोना को मात देने के लिए सेहत विभाग की ओर से डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत जुर्माने की राशि तय की गई है। जिसके तहत मास्क न पहनने पर 200 और 500 तक लगाया जा सकता हैं। वहीं, सावर्जनिक स्थान पर थूकने पर 100 और 200, क्वारंटीन के नियमों को तोड़ने पर 500 रुपये की राशि चुकानी पड़ सकती है। मास्क या अन्य किसी तरह का चालान भले ही कहीं भी किया जाए, लेकिन इसको लेकर जो भी राशि एकत्र होगी उसे जिले के सिविल सर्जन दफ्तर में जमा करवाना होगा।