फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Bhagwat Katha in Zirakpur: Swami Ramnik Krishna highlights the significance of Shri Shukdev

जीरकपुर में भागवत कथा : स्वामी रमनीक कृष्ण ने बताया श्रीशुकदेव का महत्व

Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha in Zirakpur: Swami Ramnik Krishna highlights the significance of Shri Shukdev
जीरकपुर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इंपीरियल गार्डन, पीरमुछल्ला में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा के दूसरे दिन भागवताचार्य स्वामी डॉ. रमनीक कृष्ण ने श्रीशुकदेव के चरित्र का वर्णन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीशुकदेव महान तपस्वी, ब्रह्मज्ञानी और वैराग्यवान संत थे। उनका जीवन सांसारिक मोह-माया से विरक्ति और परमात्मा की भक्ति का संदेश देता है। स्वामी रमनीक कृष्ण ने बताया कि राजा परीक्षित को अपने जीवन के अंतिम समय का ज्ञान हुआ। तब उन्होंने गंगा तट पर संतों की शरण ली। श्रीशुकदेव वहां पहुंचे और उन्हें श्रीमद्भागवत का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल सांसारिक सुख नहीं है। इसका उद्देश्य भगवान का नाम-स्मरण, सत्संग, सेवा, सदाचार और भक्ति है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed