फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police brought gangster Kaushal from jail on production warrant in Vicky Mindukheda murder case

विक्की मिंडूखेड़ा हत्याकांड में गैंगस्टर कौशल को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Thu, 23 Sep 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police brought gangster Kaushal from jail on production warrant in Vicky Mindukheda murder case
मोहाली। यूथ अकाली नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या का मामला अभी तक पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। हत्या को डेढ़ महीने से अधिक समय हो गया, लेकिन दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। वहीं, इस मामले में जिला पुलिस अब गुरदासपुर जेल से गैंगस्टर कौशल निवासी गुड़गांव को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे बुुधवार को अदालत में पेश कर हत्याकांड संबंधी पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में केस सुलझ सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले मोहाली पुलिस ने दावा किया था कि विक्की मिंडूखेड़ा की हत्या में शामिल दो गैंगस्टरों की पहचान कर ली गई है। इसमें एक आरोपी हरियाणा और दूसरा दिल्ली का है। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमों ने दोनों जगह पर छापामारी भी की थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। वहीं, अब पुलिस उक्त गैंगस्टर को जेल से लाई है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी की मदद से पुलिस सीधे आरोपियों तक पहुंचेगी। कौशल के खिलाफ हत्या समेत कई केस दर्ज हैं। दिल्ली और फरीदाबाद की पुलिस ने उसे दुबई से गिरफ्तार किया था। कौशल का अपना गैंग है। साथ ही वह लारेंस बिश्नोई गैंग का कट्टर दुश्मन माना जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले जिला पुलिस गैंगस्टर भूप्पी राणा, गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा और अमन जैतों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर करीब 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस के हाथ निराशा ही लगी थी। दूसरी तरफ विक्की के भाई और अकाली नेता अजय पाल सिंह ने कुछ समय पहले ही पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर अपने परिवार की जान को खतरा बताया था। उनकी दलील थी कि अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसे में पूरे परिवार को आरोपियों से खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed