फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police arrested three snatchers along with three mobiles and a bike

Mohali News: पुलिस ने तीन मोबाइल और बाइक समेत तीन झपटमार किए गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three snatchers along with three mobiles and a bike
जीरकपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर तीन झपटमारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन मोबाइल और एक बाइक भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अन्य रिकवरी की जा सके। आरोपी मानव कटारिया उर्फ मनी निवासी गोल्डन एनक्लेव लोहगढ, लखविंदर सिंह उर्फ गर्चा निवासी रामगढ़ भुड्डा, प्रिंस निवासी यादविंदरा एनक्लेव बलटाना को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सरबजीत सिंह निवासी जीरकपुर ने बताया कि वह बिग बाजार में बतौर अकाउंटेंट काम करता है। बीती 13 जून को सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से काम पर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बिग बाजार के बाहर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। उसी समय एक बाइक पर तीन युवक आए और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे नशा करने और उसकी पूर्ति के लिए छीनाझपटी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed