फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Police alert to keep vigil on New Year, strict security arrangements will be maintained in the city

Mohali News: नववर्ष पर चौकसी के लिए पुलिस सतर्क, शहर में रहेंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध

Sun, 31 Dec 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police alert to keep vigil on New Year, strict security arrangements will be maintained in the city
मोहाली। जिले में 31 दिसंबर की रात को नया साल शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और हुल्लड़बाजों पर नकेल कसने, चौकसी बढ़ाने को लेकर पुलिस विभाग पूरी तरह से सतर्क है। इसको लेकर शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उल्लंघन करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। एसएसपी मोहाली डॉ. संदीप गर्ग ने इसके लिए नई हिदायतें जारी कर दी हैं। जिले में पड़ती सब डिविजनों को छह सर्कल में बांटा गया है। इन छह सर्कलों पर सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी छह एसपी की होंगी। इन छह एसपी के साथ 12 डीएसपी तैनात रहेंगे जो रात के समय स्पेशल नाके लगाकर सर्च अभियान चलाएंगे। एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि 31 दिसंबर को जिले में 57 जगह नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग के लिए अलग टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

22 एसएचओ के साथ 985 पुलिस कर्मी देंगे ड्यूटी

नववर्ष पर सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर और शहर में अमन शांति को बरकरार रखने के लिए जिले भर में 22 एसएचओ को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इन एसएचओ के साथ कुल 985 पुलिस कर्मचारी गश्त पर रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि 30 और 31 दिसंबर को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र और मार्केट में विशेष तौर पर नाकाबंदी कर गश्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स लगाने का उद्देश्य नए साल पर शांतिमय माहौल कायम करना है। पुलिस मुख्य तौर पर शरारती तत्वों और हुल्लड़बाजों पर नजर रखेगी। ड्रिंक एंड ड्राइव के नाके विशेष तौर पर लगाए जाएंगे। नाकों पर वीडियोग्रॉफी, ई-चालान मशीनों से चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ी जब्त कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस को सुबह 3 बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहने की हिदायतें दी गई है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और नए साल के जश्न में कोई विध्न न पड़े।
विज्ञापन


पुलिस को दी रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने की हिदायत

एसएसपी मोहाली ने नाके पर तैनात सभी पुलिस मुलाजिमों को रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने की हिदायतें दी हैं। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम के चलते रिफ्लेक्टर जैकेट पहननी बेहद जरूरी है ताकि आने जाने वाले वाहनों को नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों के मौजूद होने का पता चल सके। उन्होंने आम पब्लिक से भी अपील की है कि जिला प्रशासन की ओर से नए साल के अवसर पर 31 और 1 जनवरी की मध्यरात्रि होटल, क्लब, शॉपिंग मॉल, बार इत्यादि बंद करने का समय 1 बजे तक निर्धारित किया गया है। पब्लिक से इस नियम का पालन करने की अपील की गई है। उन्होंने लोगों को ट्रैफिक नियम न तोड़ने और कानून व्यवस्था बरकरार रखने के लिए उनका सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed