फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PMShree Girls Senior Secondary School built with Rs 3 crore opened in Barwala

Mohali News: बरवाला में खुला तीन करोड़ से बना पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

Sat, 16 Sep 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
PMShree Girls Senior Secondary School built with Rs 3 crore opened in Barwala
बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को बरवाला में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के उद्घाटन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ अभियान को और बल मिलेगा। इस अवसर पर एसडीएम ममता शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक और बीडीपीओ विशाल पराशर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने कहा कि आज पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ पाए। वे मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन की ओर से इस स्कूल के उद्घाटन पर सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि पीएमश्री विद्यालय के लिए फंडस भी केंद्र से ही आएगा। पंचकूला निवासी बहुत ही भाग्यशाली हैं कि यहां एक नहीं दो-दो पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं। एक पीएमश्री विद्यालय सेक्टर-15 में और एक विद्यालय आज बरवाला शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव बतौड़ में उन्होंने संस्कृति स्कूल का उद्घाटन किया था, तभी बरवाला के लोगों ने उनके सामने संस्कृति स्कूल बनाने की मांग की थी। आज उन्होंने बरवाला की बेटियों की शिक्षा के लिए पीएम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ किया है। नए सेशन में पीएमश्री विद्यालय में नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाएं शुरू होंगी, बाद में अन्य कक्षाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का शंखनाद किया था। उस समय हरियाणा में लिंगानुपात 1000 लड़कों पर 825 लड़कियां थीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के लगातार प्रयासों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान सफल हुआ और आज हरियाणा का लिंगानुपात 927 है। उन्होंने कहा कि आज जिले में लगभग पांच हजार करोड़ के विकास कार्य हुए हैं और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जिला पंचकूला पर विशेष दृष्टि रही है। पहले नागरिक अस्पताल मात्र 100 बेड का ही था। आज यह अस्पताल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 500 बेड का बन गया है और इसमें सभी बीमारियों के डाॅक्टर लोगों का इलाज कर रहे हैं। आज पंचकूला में 500 करोड़ की लागत से आयुष का एम्स का निर्माण माता मनसा देवी मंदिर परिसर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने जिलों का ही विकास किया है। परंतु हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य करवाए हैं और 9 साल में प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि सीएम ने हरियाणा एक हरियाणवी एक नारा दिया और प्रदेश में समान विकास करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला की तीन बेटियों का एचसीएस लेवल पर चयन हुआ है और पंचकूला से सात बच्चे आईएएस के लिए चयनित हुए हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 तक राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर कोई कार्य नहीं हुआ था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद नेशनल हाइवे 73 दो साल में ही 1100 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ। आज जिले के गावों में आज 24 घंटे बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर हर जगह सरकार द्वारा हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने जिला निवासियों से बेटियों को बेटों के समान उच्च शिक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज पुरानी सोच को बदलने की जरूरत है। बेटा-बेटी एक समान होते हैं और उन्हें बेटियों को बेटों के समान स्वतंत्र रूप से शिक्षा दी जानी चाहिए। इससे पूर्व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने पीएमश्री स्कूल में पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर शिवालिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, सुशील सिंगला, मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन गौरव जैन, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरीक सिंह, बरवाला के सरंपच ओम सिंह, बूंगा गांव की सरपंच कविता चौधरी, मंडल महामंत्री सुभाष, जिला महामंत्री मोर्चा राहुल राणा, किसान मोर्चा के सचिव गोपाल राणा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजबीर बतौड़ और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed