{"_id":"688e6557275d4e68df0160b2","slug":"plots-outside-sigma-city-extension-colony-have-become-dumping-grounds-mohali-news-c-71-1-spkl1025-131925-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिगमा सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी के बाहर के प्लॉट बने डंपिंग ग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिगमा सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी के बाहर के प्लॉट बने डंपिंग ग्राउंड
विज्ञापन
जीरकपुर। वैसे तो सारे शहर के खाली प्लाटों में कूड़े के ढेर लगे हैं, अगर बात लोहगढ़ क्षेत्र के सिगमा सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी की करें तो कॉलोनी के बाहर खाली प्लाट डंपिंग ग्राउंड बनकर रह गया है। ऐसा लगता है कि यहां से कभी कूड़ा उठाया ही नहीं गया है। इस रास्ते से अक्सर लोग सुबह-सुबह सैर करने के लिए निकलते हैं तो कूड़ा सड़क पर काफी दूर तक फैला हुआ होता है। बहुत से लोग अपने घरों का कूड़ा सड़क पर ही फेंक जाते हैं। इसके अलावा लावारिस पशु और कुत्ते भी प्लॉटों में गिराए जा रहे कूड़े को दूर तक बिखेर देते हैं। इस कारण इस कूड़े की दुर्गंध भी दूर तक फैल जाती है। बारिश के कारण कूड़े से ज्यादा दुर्गंध आने लगती है। यहां मक्खियां और मच्छर पनपने लगते हैं, इस कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
सफाई कर्मी नहीं आता झाड़ू लगाने
सिगमा सिटी-1, 2 और सिगमा सिटी एक्सटेंशन सोसाइटी में कोई सफाईकर्मी झाड़ू लगाने के लिए नहीं आ रहा। इस कारण कॉलोनी के अंदर भी गंदगी फैल रही है। नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों और डिप्टी कमिश्नर मोहाली तक को भी शिकायत भेजी है, लेकिन शिकायत के 10 दिन बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। -तेजिंदर सिंह तेजी सिद्धू, वार्ड पार्षद
लोग बाहर फेंकते हैं कूड़ा
बहुत से लोग अपने घरों का कूड़ा नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली सफाईकर्मियों की गाड़ी में डालते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपना घरों का कूड़ा उनकी गाड़ी में डालने की जगह बाहर खुले में खाली प्लाॅटों में गिराते हैं। नगर परिषद को ऐसे लोगों की पहचान करके कार्रवाई करनी चाहिए। -मनोज बिरला
विज्ञापन
पशुओं पर ध्यान दे नगर परिषद
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सरकार करोड़ों रुपया खर्च करती है। हमारे क्षेत्र की हालत देखकर यही लगता है कि कोई ऐसा अभियान नहीं चल रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा यहां की सफाई व्यवस्था और कूड़े को इधर-उधर फैलाने वाले लावारिस पशुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। -नरपिंदर सिंह
लोग अपनी जिम्मेदारी समझें
नगर परिषद को शहर की अच्छी तरह से सफाई का ध्यान रखना चाहिए, लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी को समझकर अपने घरों का कूड़ा इधर-उधर फेंकने की जगह नगर परिषद के घर-घर से कूड़ा इकट्ठा करने वाले सफाई सेवकों की गाड़ी में ही डालना चाहिए। - राम अवतार गुप्ता
जल्द ही बंदे भेज कर प्लाटों का कूड़ा उठा दिया जाएगा और साफ सफाई करवा दी जाएगी। - रंजीत कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर।