फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Plead to the leaders or officers.. yet the broken roof could not be built

नेता हों या अफसर सबसे गुहार लगाई... फिर भी टूटी छत नहीं बन पाई

Wed, 10 Feb 2021 02:11 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Plead to the leaders or officers.. yet the broken roof could not be built
टूटी हुई छत दिखाता लालड़ू वार्ड-6 का निवासी सुनील। - फोटो : MOHALI
लालड़ू। शहर में सरकारी आवास योजना आज भी कागजों में ही है। इसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा। इसका ताजा उदाहरण है, वार्ड-6 में जसविन्द्रा स्कूल के पीछे रहने वाले सुनील कुमार का घर। इस जरूरतमंद के पास कच्चा मकान तो है, लेकिन सिर छुपाने के लिए उस पर छत नसीब नहीं हुई। वह खुले आसमान के नीचे किसी तरह गुजर बसर कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 14 फरवरी को नगर परिषद चुनाव है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं से मतदान की अपील कर रहे हैं। सुनील के घर जब भी कोई प्रत्याशी खासकर (कांग्रेस पार्टी और अकाली दल) से आता है, तो वह अपने घर की टूटी छत से खुले आसमान का नजारा दिखा देता है। क्योंकि उसे लगने लगा कि स्थानीय नेताओं के विकास के दावे सिर्फ दावे हैं, धरातल पर जरूरतमंदों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। खुद वह पढ़ा लिखा नहीं है, इसलिए वह सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। सुनील स्थानीय दोनों पार्टियों के नेताओं से गुहार लगाकर थक चुका है कि उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पैसे दिलाकर उसके घर की छत तो डलवा दें, लेकिन आज तक किसी भी पार्टी का नेता सरकारी योजना के तहत उसके घर की छत नहीं बनवा पाया। सुनील के घर की टूटी छत दोनों सरकारों के विकास के दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन

रोटी के लिए कबाड़ी की दुकान में करता है मजदूरी
दो वक्त की रोटी के लिए सुनील एक स्थानीय कबाड़ी की दुकान में काम करता है। जिससे किसी तरह परिवार को दो वक्त की रोटी दे सके। उसने कहा कि शहर के नेता विधान सभा और नगर परिषद चुनाव में वादे तो कर जाते हैं, लेकिन पूरे नहीं करते। नेता कई बार कह चुके हैं कि उसके मकान की छत बनवा देंगे, लेकिन बाद में कोई नहीं आया। जबकि इसके लिए वह लालड़ू नगर परिषद, अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं से कई बार गुहार लगा चुका है, लेकिन सबने उसे कागजी माया जाल में ही फंसाकर रखा है। लेकिन अनपढ़ होने के कारण वह थक हारकर घर में बैठ गया, क्योंकि उससे अकेले से कागजी कार्रवाई नहीं हा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट मांगने पहुंचा उम्मीदवार तो टूटी छत से दिखाया आसमान
वार्ड-6 के आजाद उम्मीदवार एडवोकेट मनप्रीत सिंह भट्टी जब सुनील के घर वोट मांगने पहुंचे तो उसने उन्हें साथ ले जाकर अपने घर की टूटी छत से खुले आसमान का नजारा दिखाया। उसके घर की हालत को देखते हुए मनप्रीत सिंह ने सरकार की योजना के तहत कच्चे मकानों को पक्का बनाने वाली राशि का लाभ उन्हें दिलवाने का वादा किया।

ईओ बोले- जल्द होगा समस्या का हल
इस बारे में जब नगर परिषद लालड़ू के ईओ बरजिन्द्र सिंह सब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नगर परिषद के कर्मचारियों को जांच के लिए सुनील के घर भेजा जाएगा ओर इस समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। अगर आवास योजना के तहत कोई भी कागजी कार्रवाई अधूरी हुई तो उसे तुरंत पूरा कर कच्ची छतों वाली योजना के तहत उसकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed