{"_id":"5fa1bde18ebc3e9b897910e0","slug":"plan-to-free-lawrence-s-gangster-from-budail-jail-failed-six-arrested-mohali-news-pkl3930728141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुड़ैल जेल से लॉरेंस के गैंगस्टर को छुड़ाने की साजिश नाकाम, छह दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुड़ैल जेल से लॉरेंस के गैंगस्टर को छुड़ाने की साजिश नाकाम, छह दबोचे
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। -संवाद
- फोटो : MOHALI
मोहाली। जिला पुलिस ने छह गैंगस्टर को हथियारों समेत दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। ये प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह मर्डर केस में शामिल बुडैल जेल में बंद लॉरेंस गिरोह के एक गैंगस्टर मंजीत सिंह को छुड़ाने की फिराक में थे। इस मिशन के लिए वे फंड व हथियार जुटाने में लगे हुए थे। इन आरोपियों पर पटियाला में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की रैली में गोलीबारी करने समेत चंडीगढ़ में भी कई वारदातों में भी शामिल होने का आरोप है।
पकड़े गए इन आरोपियों की पहचान हरविंद्र उर्फ जोई निवासी पटियाला, शुभम उर्फ बिल्लू निवासी डड्डूमाजरा सेक्टर-38 वेस्ट चंडीगढ़, हितेश उर्फ भोलू निवासी जगदीशपुरा नजदीक जिंदल यूनिवर्सिटी सोनीपत, अनमोल निवासी बंदेपुर कालोनी सोनीपत, अभिनव निवासी गोल्डन एरा पब्लिक स्कूल पटेल नगर सोनीपत व एक नाबालिग के रूप में हुई है।
इन आरोपियों के खतरनाक मंसूबों का यह खुलासा मंगलवार को एसपी इन्वेस्टिगेशन हरमनदीप सिंह हंस, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन अमरोज सिंह व सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर खुखबीर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर थाना सदर खरड़ में धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए स्टाफ ने सन्नी एनक्लेव के पास गोपाल स्वीट्स के नजदीक सेक्टर-125 में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में कुछ लोग आ रहे हैं, जो कि किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने उनकी कार रोकी और तलाशी लेने पर आरोपियों से हथियार बरामद किए। पुलिस ने तुरंत उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों से 32 बोर की दो पिस्टल, सात कारतूस, एक देसी कट्टा 315 बोर, एक तेजधार दरात व किरपान बरामद हुई है।
विज्ञापन
पेशी पर जाते समय मंजीत को भगाना था
पुलिस अफसराें के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वे बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए फंड का प्रबंध कर असलहा इकट्ठा करके बुडैल जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत सिंह को भगाने की तैयारी में थे। सोनीपत निवासी हितेश आरोपी मंजीत सिंह का रिश्तेदार था। वह मनजीत से जेल में मिलने आता था और उसे सारी सूचनाएं देता था। आरोपियों ने बताया कि उनकी कोशिश यह थी, जब भी पुलिस मंजीत सिंह को पेशी पर लेकर जाएगी तो उस दौरान वह उसे भगाकर ले जाएंगे। मनजीत सिंह लारेंस बिश्नोई गुट का सदस्य है।
चंडीगढ़ में फायरिंग के बाद पटियाला गए थे
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों में से शुभम उर्फ बिल्लू 19 अक्तूबर को सेक्टर-25 चंडीगढ़ में हुई गोलीबारी में अपने विजय नाम के साथी के साथ शामिल था। इस संबंधी चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में केस भी दर्ज हुआ था। हमले के बाद आरोपी भागकर पटियाला चले गए थे, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
पटियाला की रैली में गोली चलाने के बाद सोनीपत भागे
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पटियाला में 25 अक्टूबर को सीएम की रैली में गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें आरोपी हरविंद्र उर्फ जोई भी शामिल था। आरोपियों पर सिविल लाइन पटियाला में केस दर्ज हुआ था। जबकि आरोपी जोई पर तीन केस दर्ज हैं। इसके बाद वह सोनीपत भाग गए थे।