फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   PIS team became the winner of volleyball competition

Mohali News: पीआईएस की टीम बनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता

Thu, 16 Oct 2025 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
PIS team became the winner of volleyball competition
मोहाली। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69वें राज्य स्तरीय खेलों के दौरान 14 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता बुधवार को सेक्टर 63 के खेल परिसर में संपन्न हुई। मेजबान पीआईएस मोहाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को हुए पहले सेमीफाइनल में गुरदासपुर की टीम ने हेड भगत सिंह नगर 9 को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पीआईएस मोहाली की टीम ने बठिंडा 9 को हराकर फाइनल में जगह बनाई। पीआईएस मोहाली और गुरदासपुर के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला काफी कड़ा रहा। पीआईएस मोहाली की टीम ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और गुरदासपुर को सीधे सेटों में 9-0 से हराकर राज्य का खिताब अपने नाम कर लिया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बठिंडा ने हेड भगत सिंह नगर की टीम को 9-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed