{"_id":"62aee500cb2197070d15c316","slug":"photo-of-mla-anmol-gagan-mann-sits-on-chair-of-dsp-in-kharar-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anmol Gagan Mann: खरड़ में डीएसपी की कुर्सी पर बैठीं विधायक अनमोल गगन मान, लोगों ने बताया अहंकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anmol Gagan Mann: खरड़ में डीएसपी की कुर्सी पर बैठीं विधायक अनमोल गगन मान, लोगों ने बताया अहंकारी
Sun, 19 Jun 2022 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:35 PM IST
सार
खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने शनिवार को ब्लॉक माजरी और मुल्लांपुर गरीबदास क्षेत्र के लोगों के साथ मीटिंग करके समस्याएं सुनीं थीं। इस दौरान वे डीएसपी की कुर्सी पर बैठी हुई थीं।
विज्ञापन
खरड़ में डीएसपी की कुर्सी पर बैठीं विधायक अनमोल गगन मान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरड़ की हलका विधायक अनमोल गगन मान की सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें वे प्रोटोकॉल तोड़ते हुए डीएसपी-2 के दफ्तर में उनकी कुर्सी पर बैठकर लोगों की शिकायतें सुनती दिख रही हैं। इसके बाद से नया विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि अनमोल गगन मान अहंकार में है और उन्हें प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं है। लोगों ने कहा कि डीएसपी की कुर्सी के साथ अलग कुर्सी पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनीं जा सकती थी। सरकारी अफसरों की कुर्सी पर किसी भी विधायक या मंत्री को बैठने की इजाजत नहीं है। केवल होम मिनिस्टर ही सरकारी अफसर की कुर्सी पर बैठ सकता है।
विज्ञापन
खरड़ विधानसभा हलका की विधायक अनमोल गगन मान ने शनिवार को ब्लॉक माजरी और मुल्लांपुर गरीबदास क्षेत्र के लोगों के साथ मीटिंग करके समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी भी छोटे किसान और आम लोगों की जमीन नहीं छीनी जाएगी। जिन बड़े रसूखदारों ने माल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अपने नाम अवैध तरीके से गिरदावरी करवाई हुई हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर गांव माजरीया, पत्ती, जयंती माजरी, गूड़ा, कसौली, बडिंगी समेत कई अन्य गांवों के किसानों ने विधायक को मांगपत्र दिया कि क्षेत्र के किसानों की जमीन जबरदस्ती छीनी जा रही है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर डीएसपी रविंदर सिंह, डीएसपी अमरप्रीत सिंह, दलविंदर सिंह करतारपुर, जगी कादीमाजरा, लखवीर सिंह, नसीब चंद, सुशील कुमार, जगदीश राम, मोहन लाल, पाल सिंह, कृष्ण कुमार और कमल दयोल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी उपस्थित थे।