{"_id":"6ae8f631e2d70f5c600c7019","slug":"apply-for-the-post-matric-scholarship-by-november-15-mohali-news-c-71-1-mli1018-148592-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
मोहाली। अनुसूचित जाति (एससी) और पिछड़ा वर्ग (बीसी) के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र विद्यार्थी समय रहते आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद देना है।
यह योजना आर्थिक परेशानियों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बीच में छूटने से रोकने में सहायक होगी। सेक्टर-3बी1 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के प्रिंसिपल संजीव कंबोज ने बताया कि छात्रवृत्ति योजनाएं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए शिक्षा का रास्ता आसान बनाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता मिलने से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलती है। संजीव कंबोज ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय शैक्षणिक जानकारी, जाति प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र सही तरीके से अपलोड करना आवश्यक है। अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपलोड किए जाने चाहिए। गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेज के कारण आवेदन में परेशानी आ सकती है। विद्यार्थियों को आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति भी जांचते रहना चाहिए। योजना की विस्तृत जानकारी आधिकारिक छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।