{"_id":"65b8254b21ea7e875d08e864","slug":"person-injured-after-being-hit-by-chinese-string-mohali-news-c-71-1-spkl1001-110987-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: चीनी डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: चीनी डोर की चपेट में आने से व्यक्ति घायल
विज्ञापन
कुराली। बच्चों की ओर से प्रयोग की जा रही चीनी डोर की चपेट में आने से कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया, जबकि एक्टिवा पर जा रहे पति-पत्नी का बचाव हो गया। वहीं उनके द्वारा पहनी हुई जैकेट डोर से फट गई। घायल लखवीर सिंह वासी पपराली ने बताया कि वह बाइक पर जा रहा था कि फ्लाईओवर पर चीनी डोर आकर उसके मुंह में फंस गई। इस कारण उसके होंठ कटने गए। यही नहीं जीभ पर भी कट लग गया।
दो अन्य हादसों में हुआ बचाव
उसने बताया कि होंठ कटने पर राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके तीन टांके लगे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर लखवीर सिंह वासी वार्ड नंबर 2 कुराली अपनी पत्नी के साथ जा रहा था और चीनी डोर आकर फंस गई। इस कारण उसकी जैकेट बुरी तरह कट गई और नुकसान होने से बचाव हो गया। वहीं गांव अकालगढ़ का नौजवान मनप्रीत सिंह भी रोपड़ रोड पर चीनी डोर की चपेट में आ गया। मनप्रीत सिंह ने बताया कि चीनी डोर के कारण कट लगने से तो बचाव हो गया, लेकिन चीनी डोर के कारण उसकी जैकेट कई जगहों पर से कट गई। उसने बताया कि यदि जैकेट न होती तो यही कट उसके शरीर पर भी लगे होते। शहर में चीनी डोर के साथ बच्चे पतंगबाजी कर रहे हैं। शहर वासियों ने पुलिस से इन बच्चों से पूछताछ करके चीनी डोर बेचने वालों को काबू करने की मांग की है।