फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People will get relief soon from traffic jam on airport road

कमिश्नर ने मेयर से मुलाकात की, विकास पर हुआ मंथन

Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
People will get relief soon from traffic jam on airport road
मोहाली। नगर निगम की नई कमिश्नर नवजोत कौर ने वीरवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और उनकी टीम के साथ मुलाकात की। इस दौरान इलाके में चल रहे विकास कार्यों के प्रोजेक्टों पर चर्चा कर इन पर मंथन किया गया। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल और डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमिश्नर ने मेयर और उनकी पूरी टीम के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया, ताकि मोहाली में ज्यादा से ज्यादा विकास हो सके और इलाके के लोगोें को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिलें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का पूरा स्टाफ निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण समन्वय से शहर के विकास के लिए काम करेगा। कमिश्नर नवजोत कौर का अपने कार्यालय में स्वागत करते हुए मेयर ने कहा कि वह पहले गमाडा की ईओ रह चुकी हैं और इलाके की समस्याओं को अच्छी तरह जानती हैं। उन्हें उम्मीद है कि नई कमिश्नर नगर निगम की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को और गति देंगी। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि मेयर अमरजीत सिंह जीत सिद्धू और निगम कमिश्नर अच्छे काम कर रहे हैं। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि इलाके का अच्छी तरह विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed