फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People were made aware by organizing a cycle rally on World Hypertension Day

Mohali News: विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर साइकिल रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
People were made aware by organizing a cycle rally on World Hypertension Day
मोहाली। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार को फेज-6 स्थित जिला अस्पताल से साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, ताकि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को हाइपरटेंशन के खतरे से अवगत करवा सकें। डॉ. जैन ने कहा कि हाई ब्लड प्रेशर बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों को जन्म देता है, इसलिए इसे मूक हत्यारा भी कहा जाता है। उन्होंने लोगों को बताया कि नियमित जांच, सही खान-पान और समय पर दवाइयों का सेवन इस बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है।
विज्ञापन

बहुत से लोग तब तक अपनी समस्या नहीं जानते जब तक उन्हें दिल का दौरा या स्ट्रोक न आ जाए। इसीलिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने ब्लड प्रेशर के सामान्य मानकों के बारे में भी जानकारी दी और जीवनशैली में सुधार की सलाह दी। इस मौके पर जिला परिवार भलाई अधिकारी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed