फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People upset due to jam under railway overbridge due to canter union

कैंटर यूनियन के कारण रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लग रहे जाम से लोग परेशान

Fri, 11 Feb 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
People upset due to jam under railway overbridge due to canter union
कैंटर यूनियन के कारण रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लग रहे जाम से लोग परेशान
विज्ञापन

- हिमाचल, पंचकूला जाने वाले राहगीरों को आ रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग से मुबारिकपुर को जाने वाली सड़क से पंचकूला, हिमाचल और जीरकपुर जाने वाले राहगीरों को रास्ते में स्थित कैंटर यूनियन के कारण लग रहे ट्रैफिक जाम से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्योंकि यूनियन के ऑपरेटर अपने कैंटर सड़क के दोनों ओर लगा देते हैं। इस कारण यहां पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों की ओर से इस संबंधी कई बार ट्रैफिक पुलिस से सड़क किनारे खड़े होने वाले कैंटरों की समस्या का हल करने की मांग की है लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग से मुबारिकपुर के रास्ते पंचकूला, जीरकपुर और हिमाचल जाने के लिए ज्यादातर वाहन चालक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कैंटर यूनियन स्थित है। जहां सैकड़ों कैंटर हर समय खड़े रहते हैं। हालांकि यूनियन के अंदर भी काफी वाहनों के खड़े होने के लिए जगह है। लेकिन इसके बावजूद चालक अपने कैंटरों को यूनियन के बाहर सड़क पर खड़ा कर यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। यह सड़क यहां से गुजरने वाले वाहनों की समर्थता के हिसाब से काफी तंग है। उसके बाद यहां सड़कों के किनारे खड़े कैंटरों के कारण यहां पर वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता नहीं मिलता। इस कारण यहां पर हर समय जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। कई बार तो वाहन फंसने के कारण यहां पर घंटों जाम लगा रहता है। यहां पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात नहीं होता। इस कारण जाम को खुलवाने के लिए कोई प्रयास नहीं करता। कई बार तो यहां से जाम शुरू होकर मुख्य मार्ग तक पहुंच जाता है। इससे चंडीगढ़-अंबाला मुख्य पर भी यातायात प्रभावित होता है। पिछले समय से यह समस्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का हल करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में संपर्क करने पर डीएसपी डेराबस्सी गुरबख्शीश सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आने के बाद ट्रैफिक पुलिस को हिदायत देकर सड़क पर खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed