फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People troubled by power cut surrounded XEN's office

जीरकपुर : बिजली कट से परेशान लोगों ने घेरा एक्सईएन का दफ्तर, कहा- सीट पर नहीं मिलते हैं अधिकारी

Fri, 11 Jun 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
People troubled by power cut surrounded XEN's office
जीरकपुर। कई दिन से बिजली व पानी की समस्या से जूझ रहे जीरकपुर के लोगों ने वीरवार को लोहगढ़ स्थित बिजली विभाग के एक्सईएन दफ्तर का घेराव किया। पार्षद तेजिंदर सिंह तेजी, धर्मेंद्र शर्मा व यादविंदर शर्मा साथ पहुंचे लोगों ने बताया कि एक हफ्ते से इलाके की सोसायटियों में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है।
विज्ञापन

बुधवार रात लोहगढ़ क्षेत्र की 10 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली गुल रही। पूरी रात लोग, बच्चे व बुजुर्ग गर्मी से परेशान होते रहे। पावरकॉम के अधिकारियों को फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद गुस्साए लोगवीरवार करीब 11 बजे पावरकॉम के एक्सईएन के दफ्तर पहुंचे। दफ्तर में एक्सईएन ही नहीं अन्य कई अन्य कर्मचारी सीट पर नजर नहीं आए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दफ्तर में नारेबाजी की।
विज्ञापन

अधिकारी लापरवाह.. लोग हो रहे परेशान
बुधवार को सारी रात लोहगढ़ क्षेत्र की कई कॉलोनियों और वीआईपी रोड के कई अपार्टमेंट्स में बिजली सप्लाई बंद रही। तीन-चार दिन से यहां लोग गर्मी में झुलस रहे हैं। अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अगर बिजली सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। तेजिंदर सिंह तेजी, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली सिस्टम को गर्मियों में ठीक से चलाने के लिए ज्यादा कर्मचारी तैनात करने पड़ते हैं। शहर की आबादी के हिसाब से बिजली लोड बढ़ गया है। मौजूदा हालात यहां इतने खराब हैं कि न तो नए कर्मचारी तैनात किए गए हैं और न बिजली सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकारी खुद एयरकंडीशनर ऑफिस में बैठते हैं और जनता को गर्मी में परेशान होना पड़ता है। -धर्मेंद्र शर्मा, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed