{"_id":"5e2852928ebc3e4b3c5d9ce4","slug":"people-s-gave-drugfree-message-via-half-marathon-mohali-news-pkl3639552149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राइसिटी समेत पांच राज्यों के लोग दौड़ से देंगे नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राइसिटी समेत पांच राज्यों के लोग दौड़ से देंगे नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
मोहाली। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को नशामुक्ति का संदेश लेकर मोहाली में हॉफ मैराथन होगी। इसमें ट्राइसिटी ही नहीं बल्कि पंजाब, हिमाचल, जम्मू और दिल्ली राज्यों से सैकड़ों धावक शामिल होंगे। यह मैराथन गिल्को ग्रुप और अर्बन डाइव इवेंट्स करवा रहा है। मैराथन में 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी की कैटेगरी बनाई गई है। इस खुली प्रतियोगिता में कोई भी महिला, पुरुष और बच्चा भाग ले सकता है। दौड़ में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 10 साल होनी चाहिए। प्रतियोगिता एयरपोर्ट रोड स्थित सेक्टर 126 गिल्को पार्क हिल्स में होगी। इस प्रतियोगिता में 21 किमी की दौड़ सुबह 6 बजे, 10 किमी की दौड़ 6:40 और 5 किमी की दौड़ 7 बजे शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले धावक 24 जनवरी तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गिल्को ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तेजप्रीत सिंह गिल ने कहा कि पूरे पंजाब में जिस तरह नशा फैला हुआ है, उस नशे को दूर करने के लिए गिल्को ग्रुप लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब विंटर हॉफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। अर्बन डाइव इवेंट्स के डायरेक्टर असीम गिरधर ने कहा कि यह मैराथन पंजाब के युवाओं को ड्रग्स से दूर करके फिटनेस की ओर आकर्षित करने का एक छोटा-सा प्रयास है।
गोल्डन सिख के नाम से मैराथन रनर प्रसिद्ध अंबेसेडर अमर चौहान (76) भी शामिल होंगे। उन्होंने अबतक दुनियाभर में 89 मैराथन पूरी करते हुए 78 गोल्ड मेडल जीते हैं। वे इस मैराथन में शामिल होकर अपनी 90वीं मैराथन पूरे करेंगे। इवेंट फैलिसिटेटर अल्ट्रा रनर सौरव कपूर भी शामिल होंगे।