फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People rallied against property tax

प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ लोग लामबंद

Wed, 25 Sep 2013 02:28 AM IST
अमर उजाला,मोहाली
अमर उजाला,मोहाली Updated Wed, 25 Sep 2013 02:28 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को 34 एसोसिएशनों की सामूहिक जत्थेबंदी ‘सिटीजन वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम’ की कोर कमेटी की मीटिंग हुई।

मीटिंग की प्रधानगी सतबीर सिंह धनोआ ने की। मीटिंग में सभी ने सरकार के प्रॉपर्टी टैक्स लगाने संबंधी नोटिफिकेशन का विरोध किया।


मेंबरों ने कहा कि सरकार मोहाली शहर की जरूरतों और स्थितियों को समझे बिना अन्य शहरों की तरह यहां भी प्रॉपर्टी टैक्स लगा रही है। शहर को बसाते समय प्लॉटों की कीमतों में शहर को विकसित करने के सारे खर्चे पहले ही वसूल लिए गए थे। अभी तक उन खर्चों के हिसाब से शहर का विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन



कमेटी मेंबरों ने कहा कि अभी तक शहर में नगर निगम के चुनाव नहीं हुए हैं। शहर में लोगों के अपने नुमाइंदे नहीं है। लोग पूरी तरह अफसरों पर निर्भर हैं जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोहाली को चंडीगढ़ की तर्ज पर बसाया गया है। इसका प्रमाण यहां के सेक्टरों के नाम हैं। अगर यहां प्रॉपर्टी टैक्स लगाना है तो सभी व्यवस्थाएं चंडीगढ़ की तर्ज पर होनी चाहिए।


मीटिंग में तय किया गया कि शहर की अन्य 21 जत्थेबंदियों से दोबारा तालमेल कर प्रॉपर्टी टैक्स के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। अब 4 अक्तूबर को एक मीटिंग बुलाई गई है।


 इसमें तालमेल कमेटी गठित कर संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी। मीटिंग में एचएस मंड, पीएस विरदी, जरनैल क्रांति, एचएस जटाना, करम सिंह धनोआ,  गुरप्रकाश सिंह मान, पीपीएस आजाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed