{"_id":"6856f850ab5741ae360356fa","slug":"people-protested-against-the-garbage-disposal-plant-in-jagatpura-expressed-opposition-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130386-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जगतपुरा में कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में उतरे लोग, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जगतपुरा में कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में उतरे लोग, जताया विरोध
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 के पास जगतपुरा में नगर निगम की तरफ से लगाए कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में क्षेत्र के लोग एकजुट हो गए हैं। प्लांट के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को प्लांट के विरोध में लोगों ने बैठक की। लोगों का कहना था कि प्लांट के कारण कूड़े का पहाड़ बन चुका है। इससे इलाके में बदबू फैल रही है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। इससे न केवल सांस लेने में दिक्कत हो रही है, बल्कि गंभीर बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
लोगों ने कहा कि यह कूड़ा प्लांट मोहाली एयरपोर्ट से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इससे विमान सेवाओं को खतरा हो सकता है, क्योंकि कूड़े की तरफ बड़ी संख्या में पक्षी आकर्षित होते हैं। इस गंभीर समस्या पर गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि इस कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट को तुरंत बंद किया जाए और इसे शहर से दूर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। इसके लिए मोहाली के विधायक, मेयर और एमसी कमिश्नर को संपर्क किया जाएगा।
इलाके की वातावरण संभाल सोसाइटी के सदस्यों ने भी बताया कि प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही निगम अधिकारियों से मुलाकात करेगा और स्थिति की गंभीरता से उन्हें अवगत कराएगा। मीटिंग में पार्षद जसबीर सिंह मानकू, कुलवंत सिंह कलेर, नरपींदर सिंह रंगी, गौरव जैन (एमसी ऋषी व जैन के पुत्र), राज रानी जैन के अलावा पूर्व पार्षद एसएस बरनाला के अलावा इलाके की आरडब्ल्यूए के सदस्य मौजूद रहे।