फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Peermuchalla may soon get 66 feet road, will get relief from traffic jam

Mohali News: मामूली विवाद में युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Mon, 19 May 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
People of Peermuchalla may soon get 66 feet road, will get relief from traffic jam
मोहाली। बलौंगी थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर कुछ अन्य युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अमरीक सिंह उर्फ मिक्का ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह शाम को अपने बच्चों के लिए बर्गर खरीदने घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में दीपक कुमार कुछ अन्य लड़कों के साथ गली में खड़ा था। जब अमरीक सिंह ने उससे पूछा कि वह यहां क्यों खड़ा है तो वह बिना कुछ बोले आगे चला गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद दीपक उसके पीछे लड़कों के साथ आया और उसे गली में घेर लिया। इसके बाद उन्होंने तेजधार हथियार से उसकी पसलियों पर हमला कर दिया। अमरीक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। अमरीक ने अपने परिजनों को सूचना दी, इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बलौंगी थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed