फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Peermuchalla may soon get 66 feet road, will get relief from traffic jam

Mohali News: पीरमुछल्ला के लोगों को जल्द लोगों को मिल सकती है 66 फीट की रोड, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 19 May 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
People of Peermuchalla may soon get 66 feet road, will get relief from traffic jam
पीरमुछल्ला। यहां के लोगों को जल्द 66 फीट की रोड मिल सकती है, जिससे वाहनचालकों और राहगीरों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। हाईकोर्ट के आदेश पर पीरमुछल्ला क्षेत्र में आर 5 रोड की निशानदेही की गई है।
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-20 बैरियर से पीरमुछल्ला को जाने के लिए आर 5 रोड बनने का प्रस्ताव है। इसकी पैमाइश के लिए हाई कोर्ट चंडीगढ़ की ओर से इस रोड को जल्द से जल्द चौड़ा करने के आदेश दिए है। राजस्व विभाग और नगर परिषद के बिल्डिंग विभाग की ओर से रविवार को इस सड़क की पैमाइश की गई। हाईकोर्ट के आदेशानुसार आर 5 रोड की पैमाइश करवाकर बुधवार को निशानदेही व हस्ताक्षर सहित नक्शा अदालत में जमा करवाने के आदेश है।
विज्ञापन

पीरमुछल्ला का यह एरिया बेहद भीड़-भाड़ वाला है। शहर के विकास और जाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मौजूदा 30 फीट चौड़ी सड़क के लिए यहां आर 5 रोड प्रस्तावित की गई थी। फिलहाल यहां जो सड़क है वह 25 से 30 फीट है। यह एरिया इतना घना है यहां अक्सर जाम लगा रहता है जिससे वाहन चालकों और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय कुमार ऊर्फ तेजवीर सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि सरकार की ओर से प्रस्तावित मास्टर प्लान को लागू किया जाए। पंजाब सरकार की ओर से शहर के विकास व बेहतरी के लिए मास्टर प्लान बनाया गया है और उसकी अवधि 2016 से 2031 तक रखी गई है। जिसके तहत शहर में कई रोड बनाने का काम प्रस्तावित है। समस्या यह है पीआर 7 के अलावा अभी तक कोई भी रोड नहीं बना है। पीआर 5 रोड की पैमाइश के चलते लोगों में खुशी की लहर है, क्योंकि इस रोड के बनने से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

बॉक्स

शहर में सभी प्रस्तावित सड़कें बन जाएं तो मिलेगी राहत
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई प्रस्तावित सड़के हैं। अगर प्रशासन सभी सड़कों पर काम लगवाकर उनको बना दे तो शहर को जाम से काफी राहत मिल सकती है। इससे लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अभी भी बहुत सारे एरिया ऐसे हैं जहां बिल्डरों, दुकानदारों और अन्य लोगों ने सड़क पर कब्जे किए हुए हैं। सरकार को मास्टर प्लान को जल्द से जल्द लागू करके रोड पर अतिक्रमण हटाने चाहिए।
अधिकारिक कोट

पीरमुछल्ला क्षेत्र में हाईकोर्ट की ओर से पीआर 5 रोड की पैमाइश करने के आदेश दिए हैं। इस कारण रविवार को भी काम किया जा रहा है ताकि काम खत्म कर बुधवार तक रिपोर्ट पेश की जा सके।-संदीप शर्मा, कानूनगो जीरकपुर।


कोट्स

हाईकोर्ट के आदेश पर रेवेन्यू विभाग की मदद के लिए हमारी ड्यूटी लगाई गई है। पैमाइश में जितने भी अतिक्रमण रोड के किनारे मिलेंगे, सभी को चिन्हित कर हटा दिया जाएगा। हमारी टीम रेवेन्यू विभाग का सहयोग कर रही है। जो काम हमारे लेवल का होगा उसे बिना देरी के पूरा किया जाएगा। -अजय बराड़, बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed