फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Nayagaon will march to the Chief Minister's residence on 24th to save their houses from demolition.

Mohali News: अपने घरों को टूटने से बचाने के लिए 24 को मुख्यमंत्री निवास तक मार्च करेंगे नयागांव के लोग

Fri, 22 Nov 2024 03:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
People of Nayagaon will march to the Chief Minister's residence on 24th to save their houses from demolition.
नयागांव। गांव कांसल, बड़ी करोरां, छोटी करोरां, सिंघादेवी और गांव नाडा के निवासी घरों को टूटने से बचाने के लिए नयागांव घर बचाओ मंच के नेतृत्व में 24 नवंबर को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निवास तक मार्च निकालेंगे। चेयरमैन विनीत जोशी ने कहा कि सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए ईएसजेड को 100 मीटर रखने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

जोशी ने पत्रकारों के साथ बातचीत में हैरानी जताते हुए कहा कि एक ही सरकार के एक ही महकमे के, एक ही विषय के लिए दो मापदंड कैसे हो सकते हैं। वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग पंजाब ने एक तरफ प्रदेश की 13 वाइल्ड लाइफ सेंचुरीयों के लिए 100 मीटर का इको सेंसिटिव जोन (ईएसजेड) तय किया हुआ है तो दूसरी तरफ सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए तीन किलोमीटर क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन


जोशी के साथ थे नयागांव म्यूनिसिपल कौंसिल के अध्यक्ष बलविंदर कौर व भाजपा नेता गुरध्यान सिंह, आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरप्रीत सिंह पप्पी, अकाली दल के पार्षद गुरबचन सिंह, भाजपा से सबका पार्षद सुरिंदर कोशिश बब्बल व पार्षद प्रमोद कुमार, समाज सेवी व पूर्व पार्षद दीप ढिल्लों, भाजपा मोहाली के जिला सचिव भूपिंदर भूपी, भाजपा के मण्डल प्रधान जोगिंदर पाल गुज्जर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इस मुद्दे पर नयागांव नगर परिषद की विशेष बैठक
नयागांव नगर परिषद की अध्यक्ष बलविंदर कौर, सीनियर बीजेपी नेता गुरध्यान सिंह, आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरप्रीत सिंह पप्पी, अकाली दल के पार्षद गुरबचन सिंह, सबका पार्षद सुरिंर कोशिश बब्बल, पार्षद प्रमोद कुमार ने कहा कि 22 नवंबर को नयागांव नगर परिषद की विशेष बैठक कर सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए प्रस्तावित 3 किलोमीटर के सुखना ईएसज़ेड का विरोध कर इसे 100 मीटर रखने का प्रस्ताव पारित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed