{"_id":"612bf8ba8ebc3e171647cc66","slug":"people-of-nayagaon-may-be-neighbors-of-cm-but-lack-basic-facilities-mohali-news-pkl4250647160","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नयागांव के लोग भले ही सीएम के पड़ोसी, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नयागांव के लोग भले ही सीएम के पड़ोसी, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव’
विज्ञापन
मोहाली/नयागांव। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रविवार को कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से उनके अधिकारों को मजबूत किया है। तिवारी नयागांव स्थित महिला सेवा केंद्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने महिलाओं को निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत और सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने, नि:शुल्क बस यात्रा और विशेष पुलिस हेल्पलाइन सहित शिक्षा क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी योजनओं के जरिए सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से उनके अधिकारों को मजबूत किया है। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि यहां प्राथमिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वह नगर परिषद के अधिकारियों से से बात करेंगे। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि हलके का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की महासचिव परमिंदर कौर ने कहा कि यह महिला सेवा केंद्र महिलाओं के हितों की रक्षा हेतु काम करता है। विशेष तौर पर यहां तैनात वकीलों की टीम सामाजिक शोषण से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करती है।
इस अवसर पर कृष्णानंद पांडे, डीके शर्मा और अन्य लोगों की ओर से सांसद को अपने इलाके की जन समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र भी सौंपा गया। साथ ही कृष्णानंद पांडे ने संबोधित करते हुए सांसद से मांग की है कि इलाका मुख्यमंत्री आवास के बिल्कुल नजदीक होने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं में पिछड़ा हुआ है। स्थानीय प्रशासन की ओर से इलाके के लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता और न ही लोगों की सुनवाई होती है। इस अवसर पर वार्ड नंबर-1 की पार्षद कुलविंदर कौर, समाजसेवी मनजीत सिंह, महेंद्र सिंह, महेंद्र कौर, दीपका नेगी, केएन पांडे, विमला भंडारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पार्टी में अंतर कलह का दिखा असर
सांसद मनीष तिवारी के कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं ने आपस में एक-दूसरे से दूरी बनाई हुई थी। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी के खरड़ हलका इंचार्ज जगमोहन सिंह कंग भी इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे। इससे स्थानीय लोगों की ओर से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी में चल रही अंतर कलह के कारण स्थानीय नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।