{"_id":"604bd2818ebc3e592c736152","slug":"people-of-mohali-will-get-the-gift-of-community-health-center-in-august-mohali-news-pkl406939622","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के लोगों को अगस्त में मिलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के लोगों को अगस्त में मिलेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का तोहफा
विज्ञापन
फेज-3बी1 में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पहुंचे सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू?
- फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर के करीब ढाई लाख लोगों को अब अपने घरों के पास ही बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। क्योंकि फेज-3बी1 में बनाया जा रहा अति आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आगामी अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर 12 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें अकेले अति आधुनिक ऑपरेशन थिएटर पर ही 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अपनी टीम के साथ केंद्र के चल रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में बड़े अस्पताल जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। इतना ही नहीं टेलीमेडिसिन के माध्यम से मरीज देश-विदेश में डॉक्टरों से सलाह भी ले पाएंगे।
फेज-3बी1 में डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाकर इस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें 25 लाख रुपये की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाया जा रहा है। ऐसी सुविधा किसी भी सरकारी अस्पताल में नहीं है। इस केंद्र के निर्माण में उच्च क्वालिटी का सामान इस्तेमाल किया जाएगा, इस संबंधी आदेश अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके काम में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सेहतमंत्री ने कहा कि शहर के विकास को लेकर कई योजनाओं पर काम चल रहा है।
इस अवसर पर पार्षद कुलजीत सिंह बेदी समेत इलाके के कई लोग मौजूद रहे। कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि सेहतमंत्री के प्रयास से यह पूरी प्रक्रिया संभव हो पाई है। इससे इलाके के लोगों को फायदा होगा। इस मौके पर सेहत मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा, पार्षद जसप्रीत सिंह गिल, परमजीत सिंह हैप्पी, राम स्वरूप जोशी, जतिंदर आनंद, सेवानिवृत्त कानूनगो दलबीर सिंह, जेपीएस गिल, एसई करनदीप सिंह चहल, राजिंदर सिंह एक्सईएन, तिलक राज शर्मा और अनमोल रतन मौजूद थे।
विज्ञापन
छह फेज जाना आसानी, प्राइवेट इलाज मजबूरीमोहाली शहर के अंदर पहले कोई बड़ा अस्पताल नहीं था। वहीं, डिस्पेंसरियों में उतनी सुविधाएं नहीं मिलती थीं। ऐसे में लोगों फेज-छह स्थित सरकारी अस्पताल जाना पड़ता था। लेकिन वह शहर से काफी बाहर स्थित है। ऐसे में लोगों को वहां तक पहुंचने के लिए कम से कम बीस से लेकर पांच रुपये तक आटो वाले ले लेते है। जबकि आने जाने में दिक्कत रहती है। ऐसे में मजबूरी में लोग प्रावइेट अस्पतालों में ही इलाज को प्राथमिकता देते थे।
सिविल अस्पताल पर कम होगा भार
जानकारी के मुताबिक यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से सिविल अस्पताल पर मरीजों का बोझ कम होगा। क्योंकि इस केंद्र की लोकेशन पुराने शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में है। जहां पर हर कोई आसानी से आ जा सकता है। इसके अलावा शहर के अंदर ऑटो आदि भी चलते रहते हैं। वहीं, रिहायशी एरिया साथ होने की वजह से आसपास के लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। जबकि सिविल अस्पताल बाहरी एरिया में स्थित है। इसके अलावा सनेटा में भी एक अस्पताल बनाया जाएगा।