{"_id":"61f5a05a567d3720cb7390bf","slug":"people-of-mohali-lucky-they-have-leader-like-sidhu-tiwari-mohali-news-pkl440578745","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के लोग भाग्यशाली, उनके पास सिद्धू जैसा नेता : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली के लोग भाग्यशाली, उनके पास सिद्धू जैसा नेता : तिवारी
विज्ञापन
संबोधित करते हुए सांसद मनीष तिवारी।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के पक्ष में शनिवार को सांसद मनीष तिवारी ने प्रचार किया। इस मौके पर शहीद ऊधम सिंह भवन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि मोहाली के लोग भाग्यशाली हैं कि उनके पास बलबीर सिद्धू जैसा नेता है। बलबीर सिद्धू और कांग्रेस के अथक प्रयासों ने मोहाली का चेहरा बदल के रख दिया है।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बलबीर सिद्धू जमीन से जुड़े नेता हैं। सेहत मंत्री के पद पर रहते हुए कोरोना वायरस की दूसरी व तीसरी लहर के दौरान उन्होंने लोगों की सेवा की। उनके महामारी से निपटने के प्रयासों की देश के पीएम ने भी प्रशंसा की थी। तिवारी ने कहा कि मोहाली में विकास के बुनियादी ढांचे में सुधार करने में बलबीर सिद्धू के समर्पण को कोई चुनौती नहीं दे सकता। इस अवसर पर हरमीत कंबोज पम्मा, सदस्य बीसी कमीशन पंजाब सरकार, एडवोकेट गुरचरण सिंह धालीवाल, कुलदीप सिंह, केहर सिंह, राकेश गर्ग, एडवोकेट अशोक सामा, एडवोकेट बलराज सिंह, डॉ. जतिंदर सिंह राणा, पवन दीवान, काका हंस, अजीत कंबोज, एडवोकेट अंकुर चौधरी, विशु कंबोज, अमनजीत कंबोज व रविंदर पाल सिंह सभी ट्रस्टी सदस्य शहीद ऊधम सिंह भवन मोहाली भी मौजूद थे।
विकास कार्यों के आधार पर मांग रहे समर्थन : सिद्धू
बलबीर सिद्धू ने कहा कि वह पिछले वर्षों में अपने किए विकास कार्यों के आधार पर फिर मोहाली की जनता का समर्थन मांग रहे हैं। मेरे चुनाव प्रचार का एजेंडा बहुत सीधा और साफ है और वो है काम किया है और काम करेंगे। मैं अब फिर से लोगों की अदालत में हूं। उन्होंने कहा कि मोहाली को विकास पथ पर आगे ले जाने और इसे राज्य में नंबर एक बनाने के लिए मैं फिर से आपके प्यार और समर्थन की उम्मीद करता हूं।