{"_id":"6704678fc724ade23b072594","slug":"people-of-mataur-threw-garbage-in-front-of-municipal-corporation-office-mohali-news-c-71-1-spkl1025-120411-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मटौर के लोगों ने नगर निगम दफ्तर के सामने फेंका कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मटौर के लोगों ने नगर निगम दफ्तर के सामने फेंका कूड़ा
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर 71 में गांव मटौर के सामने मंडी की जगह पर बने आरएमसी पॉइंट पर कूड़ा सड़क तक फैल रहा है। इससे परेशान गांव मटौर के लोगों ने समस्या के समाधान की गुहार लगाई परंतु कदम न उठाए जाने के बाद लोगों ने सोमवार को निगम दफ्तर का घेराव किया। सेक्टर 71 के पार्षद सरबजीत सिंह समाना समेत गांव मटौर के पार्षदों के साथ लोगों ने निगम के दफ्तर में पार्किंग की जगह पर कूड़ा फेंककर रोष जताया। लोगों का कहना था कि शहर से कूड़ा उठाकर यहां फेंका जा रहा है और आरएमसी पॉइंट अवैध तौर पर डंपिंग ग्राउंड बनता जा रहा है। दूसरी ओर मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू ने साफ किया है कि जो कूड़ा आरएमसी पॉइंट का है वह मटौर गांव और आसपास के इलाके का है। उन्होंने धरना देने वाले पार्षदों से अपील की कि वह इस समस्या का बैठकर हल करें। इस मामले में वह उनके साथ हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
70 टन कूड़ा रोज पहुंच रहा है आरएमसी पॉइंट पर
निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर से रोज 70 टन कूड़ा एकत्र कर आरएमसी पॉइंट पर पहुंचाया जा रहा है। जहां से करीब 40 टन कूड़ा रोज उठा रहा है। परंतु इसके बावजूद आरएमसी पॉइंट पर कूड़े के ढेर लग रहे हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त दीपांकर गर्ग ने बताया कि आरएमसी पॉइंट सेक्टर-71 पर पूरे शहर का कूड़ा नहीं लाया जाता है। उन्होंने कहा कि शहर के कचरे के प्रबंधन के लिए नगर निगम सीमा के तहत कुल 14 आरएमसी पाॅइंट स्थापित किए हैं। इसके अलावा यह भी खबर है कि आरएमसी पॉइंट से लगातार कूड़ा हटाया जा रहा है। पिछले 10 दिन में करीब 15 से 16 टिप्पर/ट्रॉलियां यहां से हटाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आरएमसी पॉइंट के बाहर पड़ा कूड़ा ग्रामीणों की ओर से फेंका गया है, जिसे नगर निगम उठवा रहा है।