फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People of Kharar will get water from Kajauli Water Works

Mohali News: खरड़ के लोगों को मिलेगा कजौली वाटर वर्क्स से पानी

Fri, 09 May 2025 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
People of Kharar will get water from Kajauli Water Works
खरड़। जल्द ही खरड़ को कजौली वाटर वर्क्स से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। कजौली से खरड़ को पांच एमजीडी (मेगा गैलन डेली पानी) मिलेगा। इस प्रोजेक्ट को लेकर सीवरेज बोर्ड की ओर से भी कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रोेजेक्ट पर करीब 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, इसको लेकर सीवरेज बोर्ड की ओर से टेंडर लगाकर एक कंपनी को काम अलॉट कर दिया गया है। वहीं, विभाग की ओर से पहले चरण 22 करोड़ रुपये की लागत से कजौली वाटर का काम शुरू कर दिया गया है ताकि लोगों को पीने वाले पानी संबंधी कोई
विज्ञापन

परेशानी न आए।
गांव जंडपुर में गमाडा का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है। सीवरेज बोर्ड के एसडीओ दीपक ने बताया कि इसी ट्रीटमेंट प्लांट से पांच एमजीडी पानी लिया जाएगा जो शहर के लोगों को मुहैया करवाया जाएगा और इसके लिए कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में खरड़ शहर के लोगों को केवल ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई होती है। मौजूदा समय में शहर में करीब 31 ट्यूबवेल हैं। गर्मी में बिजली के कटों के दौरान यह ट्यूबवेल काम नही करते हैं, अब कजौली वाटर वर्क्स से पानी खरड़ शहर को मुहैया करवाया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीवरेज बोर्ड के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि कजौली वाटर को लेकर खरड़ में जहां जहां पाइप बिछाई जानी है, उस एरिया का सर्वे भी करवा दिया गया है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ताकि शहर के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया हो सके और परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed