{"_id":"68c9c26a4b5f732d130da114","slug":"people-of-jarnail-enclave-phase-3-yearn-for-roads-lanes-drains-and-parks-mohali-news-c-71-1-mli1010-133521-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जरनैल एनक्लेव फेज-3 के लोग सड़कें, गली, नाली और पार्क को तरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जरनैल एनक्लेव फेज-3 के लोग सड़कें, गली, नाली और पार्क को तरसे
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात क्षेत्र में जरनैल एनक्लेव फेज-3 के निवासी पांच वर्षों से नर्क भरी जिंदगी जीने का मजबूर हैं। पांच वर्षों से कॉलोनाइजर ने दिलासे के अलावा उनको कोई सुविधा नहीं दी है। इससे परेशान होकर लोगों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को लिखित शिकायत देकर बुनियादी सहुलियतें उपलब्ध कराने की मांग की है।
सोसाइटी निवासी रघुवीर सिंह, राजीव कुमार, अशोक कुमार, अमरजीत सिंह, विक्रम, विशाल, राजीव, जंग नारायण, बलविंदर सिंह ने बताया वह पांच वर्षों से इस सोसाइटी में रह रहे हैं। जब उन्होंने यहां प्लॉट खरीदे थे तो कॉलोनाइजर ने बड़े-बड़े वादे किए थे। उनके वादे आज तक हवा में हैं। कॉलोनाइजर ने सड़कें, गली, नाली व पार्क जैसे बुनियादी सहूलियतें देने का वादा किया था, लेकिन यह आज तक पूरा नहीं हो पाया है। वह वार्ड के पार्षद से भी मिल चुके हैं। कोई उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने नगर परिषद से सड़कें आदि बनाने के लिए लिखित में गुहार लगाई है।
कल टीम भेजकर मौका देखा जाएगा, अगर वह काम नगर परिषद का है, तो वह साथ की साथ कर दिया जाएगा। यदि वह कॉलोनाइजर ने करना होगा तो उनको बोला जाएगा। अगर कॉलोनाइजर काम नहीं करेगा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - चरणपाल सिंह, एमई नगर परिषद जीरकपुर