फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   people of haryana and punjab face to face for the drainage of rain water

बारिश के पानी की निकासी को लेकर हरियाणा और पंजाब के लोग आमने-सामने

Sat, 11 Sep 2021 02:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
people of haryana and punjab face to face for the drainage of rain water
जीरकपुर। बलटाना के गोल्डन एस्टेट में बरसाती पानी के नाले को लेकर पिछले लंबे समय से हरियाणा के एचएसवीपी और पंजाब के संबंधित विभागों में विवाद चल रहा है। जो अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब हरियाणा के अधिकारियों ने बरसाती नाले के ऊपर बनी दीवार को गिरा दिया। वार्ड नंबर-7 की पार्षद शिवानी गोयल और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो हरियाणा के एचएसवीपी के अधिकारियों ने बहस करते हुए पंचकूला से हरियाणा पुलिस बुला ली। हालांकि पुलिस के आने से पहले हरियाणा के अधिकारी दीवार तोड़कर निकल गए थे। जब हरियाणा पुलिस आई तो उन्होंने लोगों की बात सुनी और इस मामले का हल बैठकर निकालने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद नगर काउंसिल जीरकपुर जेई पवनदीप मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इसके बाद हरियाणा और पंजाब दोनों पक्षों के पटवारी मौके पर पहुंचे और जमीन की हदबंदी चेक की। क्या था मामला वार्ड नंबर 7 की पार्षद शिवानी गोयल ने बताया कि यह बरसाती नाला हरियाणा से होकर पंजाब में बहता है। बरसात के दिनों में इस नाले में इतना पानी आ जाता है कि लोगों के घरों में घुस जाता है। पानी की निकासी के लिए नगर काउंसिल जीरकपुर द्वारा 3 फीट छोड़ी पाइप लाइन डालकर पानी को सुखना चो में डालने का काम पूरा कर दिया गया है। जिसे केवल बरसाती नाले के साथ जोड़ना बाकी है। फिलहाल लोगों द्वारा बरसाती पानी के नाले पर एक अस्थायी दीवार बनाकर पानी के बहाव में डालने की कोशिश की गई थी। जिससे पानी नाले में जाना भी शुरू हो गया था। इस कारण हरियाणा के अधिकारियों ने दीवार तोड़ दी और यह चेतावनी भी दी कि यदि बिना बताए दीवार दोबारा बनाई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नाला हरियाणा से होकर पंजाब में बहता है। लेकिन जिस जगह शुक्रवार को दीवार तोड़ने पर झगड़ा हुआ पंजाब और हरियाणा के अधिकारी अपना अपना दावा कर रहे हैं कि ये जगह हमारे इलाके में है। जिसके बाद दोनों दोनों पक्षों के पटवारियों ने मौका देखा और सोमवार को आगामी करवाई करने का आश्वासन दिया।
केवल पानी का बहाव दूर करने को बनाई थी छोटी दीवार
हमारे वार्ड से निकल रहे नाले के ऊपर स्थानीय लोगों द्वारा दीवार बनाकर अपने घरों में पानी घुसने से रोका गया था। लेकिन हरियाणा की ओर से कुछ लोग आए और बिना बताए वह दीवार तोड़कर चले गए। जबकि जहां लोगों ने दीवार बनाई गई है वह जगह पंजाब में पड़ती है। लोगों ने केवल तीन फीट दीवार पानी का बहाव दूर करने को बनाई थी। हरियाणा वाले अपना एसटीपी चलाकर उसका पानी भी इसी में छोड़ते हैं। पानी हरियाणा की ओर से ही आता है। स्थानीय लोगों ने केवल अपने बचाव के लिए पानी को सड़कों पर आने से रोका है। - पार्षद शिवानी गोयल वार्ड नंबर-सात।

जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों करेंगे बात
हमें शिकायत मिली थी कि सेक्टर 20 में स्थित एसटीपी प्लांट का पानी रिवर्स मार गया है। इस कारण एसटीपी प्लांट की मोटरें शॉर्ट सर्किट होने की वजह से खराब हो गई थी। इसके अलावा पानी रुक जाने से लोगों के घरों में घुस गया। जिसके बाद पार्षद मलिक ने मौके का दौरा किया और हरियाणा निगम की ओर से उस दीवार को गिरा दिया गया। हमने पंजाब के पार्षद को बोला है कि वह जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों को भेज दें ताकि बैठकर इस समस्या का कोई स्थायी हल निकाला जा सके। - हिरेंद्र सेठी, असिस्टेंट इंजीनियर, नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed