फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People need grains not of alcohol: Manjeet

लोगों को शराब की नहीं अनाज की जरूरत : मनजीत

Sat, 09 May 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
People need grains not of alcohol: Manjeet
डेराबस्सी। यूथ अकाली दल ने जिला प्रधान मनजीत सिंह मलकपुर के नेतृत्व में शराब के ठेके खोलने का विरोध करते हुए ठेके के सामने जरूरतमंदों के लिए दूध व ब्रेड का लंगर लगाया।
विज्ञापन

मनजीत सिंह मलकपुर ने कहा कि यह लंगर उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार की ओर से ठेके खोले जाने के विरोध में लगाया है। कोरोना से राहत दिलाने के लिए सरकार को शराब के ठेके खोलने की जगह जरूरतमंदों को राशन व दवाएं बांटनी चाहिए। क्योंकि भूखे मर रहे लोगों को आज शराब की नहीं अनाज की जरूरत है। जहां आज पंजाब में लोग अनाज के लिए तरस रहे हैं वहीं, कांग्रेस सरकार ने दारू के ठेके खोलकर कोरोना को और बढ़ने का न्योता दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर लंगर सेवा दौरान रविंद्र सिंह, रवि भांखरपुर प्रधान यूथ अकाली दल डेराबस्सी देहाती, तरनबीर सिंह टिम्मी पूनिया यूूथ प्रधान यूथ अकाली दल डेराबस्सी शहरी, जगजीत सिंह चौंदहेड़ी प्रधान यूथ अकाली दल लालड़ू शहरी, हरदम सिंह जासतना, मनप्रीत सिंह विर्क प्रधान यूथ अकाली दल लालड़ू देहाती, करनबीर सिंह किम्मी यूथ नेता, विक्रमजीत सिंह राजा और चंदनदीप सिंह भांखरपुर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed