{"_id":"61cb753806e444779c2fbda6","slug":"people-kept-complaining-on-the-complaint-but-the-officers-did-not-reach-to-settle-mohali-news-pkl4375647103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर शिकायत देते रहे लोग, लेकिन निपटारा करने नहीं पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर शिकायत देते रहे लोग, लेकिन निपटारा करने नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन के अधीन अलग-अलग विभाग में तकनीकी विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार से अपना काम छोड़कर दो दिवसीय हड़ताल का एलान कर दिया। दूसरी ओर, तकनीकी विभाग में कार्यरत अधिकारियों की हड़ताल के चलते जिले में नहरी, ड्रेनेज, पानी और सीवरेज आदि से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह से ठप्प हो गई। आलम यह है कि विभाग के पास लोग शिकायत पर शिकायत दर्ज करवाते रहें, लेकिन शिकायत का निपटारा करने अधिकारी नहीं आए।
जानकारी के मुताबिक, वॉटर एंड सेनिटेशन विभाग के पास मंगलवार 60 से 70 शिकायतें मिली, जिनमें से अधिकतर शिकायतें पीने वाले पानी को लेकर थी। दूसरी ओर, गांव सोहाना में लोगों की ओर से सीवरेज मिक्स पानी की सप्लाई को लेकर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पूरा दिन लोग अधिकारी का इंतजार करते रहे। इसी तरह, जिले के अलग-अलग हिस्सों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन से जुड़ी शिकायतें विभाग के पास दर्ज करवाई गई, लेकिन हड़ताल के चलते कोई अधिकारी शिकायत का निपटारा करने नहीं पहुंचा। जबकि जिले में अधिकतर गांवों ऐसे है, जहां पीने वाली पाइपलाइन को लेकर फाल्ट आ गया। लेकिन हड़ताल के कारण गांववासियों को पीने वाले पानी के लिए टेंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ा। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी खरड़, मोहाली, बलटाना, जीरकपुर, छत्त, डेराबस्सी, दप्पर, लालड़ू आदि क्षेत्रों के लोग पानी और सीवरेज आदि से जुड़ी शिकायतों के निपटारे न होने से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
तकनीकी विभाग से जुड़े अधिकारियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को जरूरी परेशानी हुई। लेकिन मामला पहले से ही सरकार के ध्यान में ला दिया गया है। इसके बावजूद लोगों को परेशानी न हो, इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से अपने स्तर पर कोशिशें करते हुए शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। - डॉ. ईशा कालिया, डीसी मोहाली।