Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   People created a ruckus when the LPG cylinders supplied by Bharat Gas Agency were found to be short in quantity

Mohali News: भारत गैस एजेंसी द्वारा आपूर्ति किए गए रसोई गैस सिलिंडर में कम होने पर लोगों ने किया हंगामा

Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
People created a ruckus when the LPG cylinders supplied by Bharat Gas Agency were found to be short in quantity
गैस कम मिलने पर नाराजगी जताते लोग। संवाद 
डेराबस्सी। एक तरफ रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ घर-घर डिलीवरी करने वाले कंपनियां कम गैस वाले सिलिंडर देकर लोगों को ठग रही है। ऐसा मामला सामने आने पर लोगों ने तहसील रोड व वाल्मीकि बस्ती में हंगामा किया। शहरवासियों ने मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच करें और सप्लाई किए जा रहे सिलिंडर का निरीक्षण कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले लोगों ने बताया कि वे भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं। पिछले कई वर्षों से उक्त एजेंसी से सिलिंडर का उपयोग कर रहे हैं। उनके साथ कई बार ऐसा हुआ है कि सिलिंडर में गैस कम होती है। इसे बारे में जब वे सिलिंडर देने आए व्यक्ति से बात करते हैं तो वह मना कर देता है। लोगों ने बताया कि सिलिंडर पहुंचाने के लिए आने वाली गाड़ी से पहले उसका वजन करने की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि आज जब एजेंसी का कर्मचारी आया तो सिलिंडर का वजन कम था। जांच में दो से तीन किलो गैस कम मिली। वाहन में लदे करीब 15 अन्य सिलिंडर का जब मौके पर वजन किया गया। ड्राइवर ने बताया कि वह गैस एजेंसी के गोदाम से सिलिंडर लाया था और उसे वजन कम होने की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे गैस एजेंसी पर काम करने वाले एक युवक ने बताया कि गोदाम से सिलिंडर भरे हुए भेजे जाते हैं। इस बात की जांच की जाएगी कि गैस कैसे कम हुई। उधर, गैस एजेंसी मालिक संदीप ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। एजेंसी पूरे सिलिंडर भेजती है। इस बारे में पूछे जाने पर विभाग के एएफएसओ परविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed